Advertisement

Ranbir Kapoor को जोर का थप्पड़ लगाकर खूब रोई थीं 'बीवी', खुद सुनाई कहानी

Rashmika Mandanna ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि फिल्म 'एनिमल' में Ranbir Kapoor को थप्पड़ जड़ने के बाद उनकी हालत कैसी हो गई थी.

Latest News
Ranbir Kapoor को जोर का थप्पड़ लगाकर खूब रोई थीं 'बीवी', खुद सुनाई कहानी

Rashmika Mandanna, Ranbir Kapoor, Animal Movie

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीं: इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी रीसेंट रिलीज फिल्म 'एनिमल' (Animal Movie) को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं. ये फिल्म जबरदस्त विवादों का सामना कर चुकी है, यही वजह है कि ये मूवी रिलीज के बाद भी सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म में उनकी पत्नी 'गीतांजलि' का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए कई दिलचस्प वाकये शेयर किए हैं, जिसमें से एक रणबीर को थप्पड़ मारने वाला भी है. रश्मिका ने बताया कि वो इस सीन के बाद क्यों फूट-फूट कर रोने लगी थीं.

एक्ट्रेस रश्मिका इन दिनों अपनी आने वाली मूवी 'पुष्पा 2' की शूटिंग कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में 'एनिमल' में अपने रोल को लेकर बात की है. उन्होंने एक सीन से जुड़ा किस्सा सुनाया जिसमें उन्हें पता चला था उनके ऑनस्क्रीन हसबैंड रणबीर कपूर उन्हें चीट कर रहे हैं और उन्हें एक्टर को थप्पड़ मारना था. रश्मिका ने बताया कि उन्हें डायरेक्टर ने कहा था कि वैसा महसूस करो जैसा एक पत्नी महसूस करती है. रश्मिका कहती हैं कि पति के चीट करने की बात सुनकर वो ब्लैंक हो गई थीं और रणबीर को थप्पड़ मारने के बाद फूट-फूट कर रोई थीं. ये भी पढ़ें- Animal की ओटीटी रिलीज में खड़ी हुई मुश्किल, प्रोडक्शन कंपनी ने टी-सीरीज को पहुंचाया कोर्ट

एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें शूट के दौरान एक्शन से लेकर कट तक कुछ भी सुनाई नहीं दिया. इस सीन के बाद वो रोती ही जा रही थीं. इसके बाद उन्होंने रणबीर से जाकर पूछा कि क्या वो ठीक हैं? एक्ट्रेस बताया कि जब बाद में उन्होंने सीन देखा तो उन्हें ये बहुत पसंद आया और वो खुद की परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गई थीं. बता दें कि 'एनिमल' के जरिए रश्मिका ने पहली बार रणबीर कपूर के साथ काम किया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement