Advertisement

Rasha Thadani ने 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर मचाया धमाल, फैंस को याद आई Raveena Tandon

रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी(Rasha Thadani) ने उनके मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग टिप टिप बरसा पानी पर जमकर डांस किया, जिसको लेकर उनकी खूब तारीफें हो रही हैं.

Latest News
Rasha Thadani ने 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर मचाया धमाल, फैंस को याद आई Raveena Tandon

Rasha Thadani 

Add DNA as a Preferred Source

रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी(Rasha Thadani) अपने बॉलीवुड डेब्यू के बाद से अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. राशा ने फिल्म आजाद (Azaad)से इंडस्ट्री में कदम रखा. हालांकि फिल्म फ्लॉप रही थी. वहीं, इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन (Ajay Devgn)  के भतीय अमन देवगन (Aaman Devgan)नजर आए थे. वहीं, राशा इस बीच अवॉर्ड शो में अपनी शानदार परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में बनी हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी मां के मोस्ट पॉपुलर गाने में डांस किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, राशा थडानी ने अपने डेब्यू फिल्म आजाद में उई अम्मा गाने पर डांस से हंगामा मचा दिया था. इस गाने में उनका डांस दर्शकों को खूब पसंद आया था. वहीं, अब अवॉर्ड शो में वह अपनी मां रवीना टंडन का फेमस गाना टिप टिप बरसा पानी पर डांस करते हुए नजर आईं हैं. वह इस डांस से दर्शकों की वाहवाही लूट रही हैं. इस दौरान राशा ने येलो कलर का आउटफिट कैरी किया है और अपने बेहतरीन डांस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है. फैंस भी एक्ट्रेस के डांस की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Rasha Thadani ने यूं मनाया अपना 20वां बर्थडे, Raveena-Tamannaah का पार्टी में दिखा ग्लैमरस अंदाज

फैंस ने की राशा के डांस की तारीफ

एक यूजर ने लिखा, '' राशा में असली टैलेंट है. वह सिर्फ एक नेपो किड नहीं है, उसमें वह सब कुछ है जो एक सफल हीरोइन बनने के लिए चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा, '' वह अपनी अम्मा को बहुत गर्व महसूस कराएगी. एक और यूजर ने लिखा, '' यह स्टेज पर रवीना जैसी है. एक अन्य यूजर ने लिखा, '' मिनी रवीना टंडन. 

यह भी पढ़ें- Raveena Tandon 2.0 बनीं 19 साल की ये हसीना, डेब्यू को लेकर हो रही चर्चा

विजय-तमन्ना संग रिश्ते पर बोली राशा

इस बीच फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में राशा थडानी ने तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लेकर बात की और अपने करीबी रिश्ते के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा दोनों ही उनके गॉडपेरेंट्स की तरह हैं और वर्तमान में उनके सबसे करीबी लोगों में से हैं. तमन्ना के साथ अपनी पहली मुलाकात को लेकर कहा, '' यह वाकई में एक बहुत ही मजेदार कहानी है. हम किसी के बर्थडे पर थे और वहां एक लाइव सिंगर परफॉर्म कर रहा था. मैं स्टेज के पास उसके गानों पर डांस कर रही थी और वह भी. हमने एक दूसरे को देखा, साथ में डांस करना शुरू कर दिया और सचमुच बस इतना ही हुआ. राशा थडानी ने आगे बताया कि वे इतनी जल्दी एक-दूसरे के करीब आ गए कि अब वह सोच भी नहीं सकती कि तमन्ना के बिना वह क्या कर पाएंगी। उन्होंने कहा, "फिलहाल, तमन्ना और विजय (वर्मा) मेरे सबसे करीब हैं, वे मेरे गॉडपेरेंट्स की तरह हैं."

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement