Advertisement

गले में छिपकली पहनकर IIFA में पहुंचे Yo Yo Honey Singh, लोग बोले- 'फैशन के नाम पर कुछ भी पहनते हो'

रैपर Yo Yo Honey Singh अपने स्टाइल को लेकर एक बार फिर ट्रोल हो गए हैं. इस बार उनका नेकपीस इसकी वजह बना है.

गले में छिपकली पहनकर IIFA में पहुंचे Yo Yo Honey Singh, लोग बोले- 'फैशन के नाम पर कुछ भी पहनते हो'

हनी सिंह (Honey Singh)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रैपर हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) अपने गानों के लिए तो फेमस हैं ही पर साथ ही वो अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. हनी सिंह इस साल आईफा अवॉर्ड (IIFA 2022) में शिरकत करने के लिए अबू धाबी (Abu Dhabi) पहुंचे हैं. इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अलग लुक में नजर आ रहे हैं पर सबसे ज्यादा जिस चीज ने ध्यान खींचा वो है हनी सिंह के नेकपीस ने. हनी सिंह अपने इस नेकपीस को लेकर ट्रोल भी हो गए. लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. 

दरअसल आईफा नाइट में रैपर हनी सिंह मैरून कलर की शिमरी टी-शर्ट में नजर आए पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा उनका नेकपीस. ब्लैक शेड्स के साथ गले में जो नेकपीस उन्होंने पहन रखा है उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. गोल्डल कलर की इस छिपकली नुमा इस नेकपीस को देखकर फैंस काफी हैरान हैं.

ये भी पढ़े: IIFA 2022 में दिखा सितारों का जलवा, Nora Fatehi से लेकर Sara Ali Khan तक, ऐसा था सेलेब्स का अंदाज

ग्रीन कार्पेट पर उनका एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है जिसमें उनके नेकपीस के बार में पूछा गया तो वो बोले, सोने की छिपरली है. भाई भी तो सोने जैसा है. इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट आ रहे हैं. किसी को उनका नेकपीस यूनिक लग रहा है तो किसी को उनका ये लुक एकदम रास नहीं आया. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yyhs.india_ (@yyhs.india_)

इसके अलावा हनी सिंह का एक और वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वो स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान ए आर रहमान के पैर छूते हुए देखे जा सकते हैं. हनी सिंह गाना गाते हुए उनके पास पहुंचे और उनके कदमों में गिरकर दंडवत प्रणाम करते दिखे.

ये भी पढ़ें: Urfi Javed का एक और अतरंगी अंदाज, 'बोरी' से बनाई बोल्ड ड्रेस, लोग बोले- 'टार्जन हो क्या'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement