Advertisement

Hollywood सुपरस्टार Ben Affleck से मिले Ranveer Singh, फोटो देख Batman और Gully Boy के फैंस ने यूं किया रिएक्ट

Ranveer Singh और हॉलीवुड स्टार Ben Affleck की हाल ही में मुलाकात हुई. इसकी फोटो काफी वायरल हो रही है. फैंस दोनों को देख एक्साइटेड हो गए हैं. 

Latest News
Hollywood सुपरस्टार Ben Affleck से मिले Ranveer Singh, फोटो देख Batman और Gully Boy के फैंस ने यूं किया रिएक्ट

Ranveer Singh Ben Affleck

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के गली बॉय (Gully Boy) यानी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक फोटो काफी वायरल हो रही है. हो भी क्यों ना आखिर इस फोटो में उनके साथ हॉलीवुड सुपरस्टार बेन एफ्लेक (Ben Affleck) जो नजर आ रहे हैं. फोटो में दोनों को एक दूसरे के साथ बात करते हुए देखा जा सकता है. फैंस दोनों को साथ देख काफी एक्साइटेड हो गए हैं. अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में हो रहे एनबीए ऑल-स्टार सेलिब्रिटी गेम 2023  (NBA All-Star Celebrity Game 2023) में दोनों सेलेब्स को देखा गया है. 

दरअसल रणवीर सिंह ने एनबीए ऑल-स्टार सेलिब्रिटी गेम 2023 में एनबीए इंडिया को रिप्रेजेंट किया है. इस दौरान उनकी मुलाकात एक्टर बेन एफ्लेक से हुई जिन्होंने सेलिब्रिटी मैच में सभी खिलाड़ियों का परिचय कराया.एनबीए इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फोटो को साझा किया जो काफी वायरल हो रही है.

मार्वल स्टार सिमू लियू, हास्य अभिनेता हसन मिन्हाज, और लैटिन वैश्विक संगीत आइकन और अभिनेता निकी जैम सहित कई स्टार्स इस मैच में शामिल होने पहुंचे थे. 

ये भी पढ़ें: Ranveer Singh Trolled: मीडिया को देखते ही पढ़ने-लिखने की एक्टिंग करने लगे रणवीर सिंह? Video देख लोगों ने कर डाला ट्रोल

रणवीर सिंह 2021 से एनबीए इंडिया के ब्रांड एंबेसडर हैं. उन्होंने 2022 के सेलिब्रिटी गेम में भी हिस्सा लिया था जहां उन्होंने मशीन गन केली और रैपर क्वावो के साथ मैच खेला था.

ये भी पढ़ें: Bollywood में सबसे पहले कौन लाया था Rap Songs, नाम जाकर चौंक जाएंगे आप

फिल्मों की बात करें तो रणवीर अब जल्द ही रॉकी रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इसमें उनके साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वो बैजू बावरा में भी नजर आने वाले हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement