Advertisement

Shaktimaan नहीं बनेंगे Ranveer Singh, एक्टर की टीम ने किया खुलासा, बताया किन फिल्मों में है व्यस्त

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर बीते साल खबरें आ रही थीं कि एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) के पॉपुलर टीवी शो शक्तिमान (Shaktimaan) की फिल्म लेकर आ रहे हैं, लेकिन अब एक्टर की टीम ने इस दावे को खारिज कर दिया है.

Latest News
Shaktimaan नहीं बनेंगे Ranveer Singh, एक्टर की टीम ने किया खुलासा, बताया किन फिल्मों में है व्यस्त

Ranveer Singh, Shaktimaan

Add DNA as a Preferred Source

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर बीते साल खबरें आ रही थीं कि एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) के पॉपुलर टीवी शो शक्तिमान (Shaktimaan) की फिल्म लेकर आ रहे हैं. वह नया प्रोजेक्ट शक्तिमान मुकेश खन्ना के साथ मिलकर करेंगे. लेकिन अब रणवीर सिंह की टीम ने इस तरह के किसी भी दावे को खारिज कर दिया है. एक्टर की टीम ने बयान जारी किया है और साफ किया है कि वह इस सुपरहीरो शो के राइट्स हासिल करने की बात में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है. 

इन खबरों को खारिज करते हुए रणवीर की टीम ने बयान में कहा, '' रणवीर सिंह द्वारा एक नए सुपरहीरो(शक्तिमान) प्रोजेक्ट के राइट्स हासिल करने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है. वह फिलहाल आदित्य धर की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और उसके बाद डॉन 3 पर भी उनकी नजर है. 

मुकेश ने रणवीर पर कही थी ये बात

एक पुराने इंटरव्यू में मुकेश ने बताया कि रणवीर ने उन्हें एक नए वर्जन में सुपरहीरो की भूमिका निभाने के लिए मनाने की कोशिश की थी. मुकेश ने बॉलीवुड ठिकाना से कहा, '' वह बेचारा लड़का(रणवीर सिंह) तीन घंटे तक मेरे सामने बैठा रहा, लेकिन उसके चेहरे पर वह भाव नहीं झलकता जो शक्तिमान की भूमिका निभाने के लिए चाहिए. वह चंचल दिखता है, जैसे कि वह किसी को ठग लेगा, लेकिन वह एक शानदार एक्टर है. जब मैंने उसकी तारीफ की तो मैंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उसके जैसी एनर्जी किसी और में नहीं है, लेकिन मैंने उसे भूमिका के लिए मंजूरी नहीं दी. उसे बुरा लगा होगा.

यह भी पढ़ें- 'कोई छेड़े तो हम उसे छोड़ते नहीं', Ranveer Singh ने की Operation Sindoor की सराहना, भारतीय सैनिकों को किया सलाम

रणवीर फिल्म धुरंधर में है व्यस्त

रणवीर फिलहाल अगली फिल्म धुरंधर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो आदित्य धर के निर्देशन में बन रही है. यह एक एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म है. आदित्य धर अपनी पॉपुलर फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जाने जाते हैं, जो कि 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें विक्की कौशल नजर आए थे.

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh की फिल्म का लुक हुआ लीक, पगड़ी-दाढ़ी में देख फैंस को याद आया ‘खिलजी’

धुरंधर में नजर आएंगे ये एक्टर्स

धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे एक्टर्स हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म भारत के मौजूदा नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल के द्वारा किए गए सीक्रेट ऑपरेशन से इंस्पायर है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement