बॉलीवुड
Ranveer Singh का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' (Man Vs Wild) की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में वो प्लेट में रखा काले का कीड़ा ही कांटे-चम्मच की मदद से निगलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में रणवीर सिंह, बेयर ग्रिल के सामने भी एक और कीड़ा खा रहे हैं. वहीं, रणवीर का ये अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया है.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चाओं में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में रणवीर एक बार फिर से कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने सोशल अकाउंट पर अपना एक अजीबो-गरीब वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रणवीर सिंह एक काले रंग का कीड़ा (Black Bug) खाते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने किड़े को चम्मच के जरिए मुंह में रखा और चबा डाला. एक्टर के इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं.
दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेहद शानदार आउटफिट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने वीडियो में पिंक और ब्लैक रंग का सूट पहना हुआ है और उनके सामने एक खाने की टेबल है. वहीं, वीडियो में एक वेटर आता है और रणवीर के सामने प्लेट में डिश पेश करता है. ये डिश है एक काले रंग का कीड़ा. इस कीड़े को रणवीर, कांटा- चम्मच लेकर इस कीड़े को लेकर खा जाते हैं और फौरन निगल भी लेते हैं. यहां देखें वायरल हो रहा रणवीर सिंह का ये वीडियो-
ये भी पढ़ें- Ranveer Singh के फैन ने अपनी पीठ पर बनवा लिए उनकी तस्वीरों के टैटू
इस वीडियो के आखिर में एक और क्लिप दिखाई गई है. जिसमें रणवीर और बेयर ग्रिल एक साथ जंगल में नजर आ रहे हैं. वो जंगल में घास से निचोड़कर पानी पीते और घास के कीड़े हजम करते दिखाई दे रहे है. वीडियो में रणवीर बेहद डेयरिंग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं और उनकी ये बात फैंस को खूब इंप्रेस कर रही है.
ये भी पढ़ें- Holi का नाम सुन गायब हो जाते हैं ये बॉलीवुड सितारे, रंगों से रहते हैं कोसों दूर
वहीं, इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है कि- 'मेन्यू में क्या है? आप ही बताओ! आप तय करिए कि रणवीर सिंह क्या खाएंगे, वो कहां जाएंगे वो कैसे सोएंगे सब कुछ!' बता दें कि मशहूर शो का ये एपिसोड 8 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.