बॉलीवुड
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) ने पाकिस्तानी आवाम से माफी मांगी, जिसके बाद भारतीयों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया.
भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव में बॉलीवुड सितारों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने भी रिएक्ट किया है. सेलेब्स ने भारतीय सरकार और भारतीय आर्मी को सपोर्ट किया है. इस बीच फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) , जो कि यूट्यूब पर बियर बाइसेप्स Beer Biceps) चैनल के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने भी भारत पाकिस्तान के तनाव को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में पाकिस्तानी आवाम से माफी मांगी है और कई पोस्ट किए हैं, जिसके बाद यूट्यूबर लगातार ट्रोल हो रहे हैं. लोगों ने उन्हें ये तक कह दिया कि आप पाकिस्तान जाकर ही रह लो.
दरअसल, 10 मई को रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर किए थे. इन पोस्ट्स में उन्होंने भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर बात की. उन्होंने ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, '' प्यारे पाकिस्तानी भाइयों और बहनों मुझे इसके लिए कई भारतीयों से नफरत मिलेगी, लेकिन ये कहना जरूरी है. बहुत से भारतीयों की तरह, मेरे दिल में भी आपके लिए नफरत नहीं है.हम में से बहुत से लोग शांति चाहते हैं. जब भी हम पाकिस्तानियों से मिलते हैं, तो आप हमेशा प्यार से हमारा स्वागत करते हैं.
लेकिन...दिल से सॉरी अगर लग रहा है कि हम नफरत फैला रहे हैं. जो भारतीय पाकिस्तानियों से मिले हैं, वे आपको समझते हैं. लेकिन भारतीय और पाकिस्तानी मीडिया (समाचार चैनल) दोनों ही इस समय झूठ फैला रहे हैं.हमारी ज्यादातर आबादी सीमा के पास मासूमों के लिए शांति चाहती है.लेकिन भारत भी पाक सेना और आईएसआई के राज्य प्रायोजित आतंकवाद को खत्म करना चाहता है.

रणवीर के इस पोस्ट के बाद लोग लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. जिसमें एक यूजर ने लिखा, '' तुम जेल में ही ठीक थे. दूसरे ने लिखा, '' मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैंने अब तक आपको फॉलो नहीं किया था, भगवान का शुक्र है कि मेरे पास जीवन में अच्छे विकल्प हैं, मैं आपके "पाकिस्तानी प्रशंसकों" के लिए आपके तथाकथित हृदयस्पर्शी संदेश को पढ़ने के बाद यहां आया हूं और अभी पता चला है कि आपने पोस्ट हटा दी है. एक अन्य यूजर ने लिखा, '' भाई पाकिस्तान में जाकर रह ले, मैं स्पॉन्सर कर दूंगी. एक अन्य यूजर ने पूछा कि'' पोस्ट क्यों की, अब डर रहा है.''
उन्होंने इसके बाद एक और पोस्ट किया जिसमें लिखा,'' ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद, आइये याद करें...हम सभी को सामूहिक रूप से हमारी सीमा पर शहीदों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए.कश्मीरी, पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती और निश्चित रूप से...हमारे सशस्त्र बल.हम आपको सलाम करते हैं और आपके लिए प्रार्थना करते हैं.भारत माता की जय.
आपको बता दें कि बीते दिनों रणवीर अल्लाहबादिया यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर विवादों में रहे थे. दरअसल, इस शो के दौरान उन्होंने पेरेंट्स सेक्स को लेकर कमेंट किया था, जिसके कारण देश भर में विवाद खड़ा हो गया था और रणवीर के खिलाफ एक्शन लिया गया था. लोगों ने यूट्यूबर के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.