Advertisement

Randeep Hooda के साथ घुडसवारी के दौरान हुआ बड़ा हादसा, अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी ही हालत

Randeep Hooda घुडसवारी के दौरान हुआ बेहोश होकर गिर पड़े और इसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आने खबरें आ रही हैं.

Randeep Hooda के साथ घुडसवारी के दौरान हुआ बड़ा हादसा, अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी ही हालत

Randeep Hooda Injured: रणदीप हुड्डा हुए घायल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. ऐसे ही एक शूट के दौरान उनके साथ एक शाॉकिंग हादसा होने की रिपोर्ट्स आ रही हैं. रणदीप हुड्डा एक सीन के दौरान घोड़े पर बैठे थे और अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें गंभीर चोटें (Randeep Hooda Injured During Shoot) आ गईं. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद अब उनकी हेल्थ अपडेट भी सामने आई है. ये खबर सामने आने के बाद उनके फैंस चिंता में आ गए हैं और उनका हाल जानना चाहते हैं.

रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली एक फिल्म में घोडे़ पर सवार होकर एक्शन सीन करते नजर आएंगे. इसी सीन की शूटिंग के दौरान घुड़सवारी वाला स्टंट करते हुए वो हादसे का शिकार हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो घोड़े पर बैठे हुए थे और अचानक बेहोश हो गए और गिर पड़े. ये एक्सिडेंट कुछ दिनों पहले ही हुआ था. जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, तब तक वो बुरी तरह घायल हो चुके थे और उन्हें कई चोटें भी आई थीं.

ये भी पढ़ें- Randeep Hooda के पिता नहीं चाहते थे कि बेटा बने एक्टर, कड़ी मेहनत से हासिल किया ये मुकाम

मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी हेल्थ अपडेट भी सामने आ गई है. बताया जा रहा है कि अभी उनकी हालत स्थिर है. बता दें कि इससे पहले भी वो बुरी तरह घायल हो चुके हैं. पिछले साल जब सलमान खान के साथ वो एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब उनके पैरों में चोट आई थी. जिसके बाद उनके पैर की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनकी लेग सर्जरी हुई थी.

ये भी पढ़ें- शानदार एक्टिंग के बावजूद इन कलाकारों को बॉलीवुड में नहीं मिला वो मुकाम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement