Advertisement

Alia-Ranbir: बेड पर आलिया की इस आदत से परेशान हैं पति रणबीर, शेयर किया अपना दुख!

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor अक्सर एक दूसरे के बारे में बात करते हुए नजर आ जाते हैं. हाल ही में रणबीर ने बताया है कि वो आलिया की एक आदत ने परेशान हैं.

Latest News
Alia-Ranbir: बेड पर आलिया की इस आदत से परेशान हैं पति रणबीर, शेयर किया अपना दुख!

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं. वहीं आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और इस समय वो अपनी हेल्थ का ध्यान रख रही हैं. वहीं हाल ही में रणबीर ने पत्नी आलिया को लेकर एक ऐसी बात शेयर की है जिससे वो परेशान हो गए हैं. रणबीर ने अपनी पत्नी आलिया की नींद के समय की हरकतों का खुलासा किया है. रणबीर ने बताया कि कैसे वो आलिया भट्ट के साथ सोते समय परेशान होते हैं. हालांकि जब आलिया की एक अच्छी क्वालिटी के बारे में पूछा गया तो रणबीर ने कहा कि वो जो कुछ भी करती हैं उसमें वो 'शानदार' हैं. 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने ये खुलासा किया है कि आलिया भट्ट के साथ सोना बहुत कठिन काम है. दरअसल जब इंटरव्यू में रणबीर से पूछा गया कि वो आलिया की कौन सी बात बर्दाश्त करते हैं, तो इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि जब आलिया सोती हैं तो वो बिस्तर पर तिरछी हो जाती हैं. इससे बेड की जगह छोटी हो जाती है. रणबीर कपूर ने आगे बताया कि आलिया का सिर कहीं और पैर कहीं और होते हैं. इस कारण वो बेड के कोने पर चले जाते हैं. वो काफी स्ट्रगल कर सो पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt के बेबी बंप का उड़ाया मजाक, यूजर्स का चढ़ गया पारा, बोले - एक गर्भवती महिला से..

वहीं यही सवाल आलिया से भी पूछा गया तो आलिया ने कहा कि रणबीर की एक बात जो उन्हें पसंद है वो है उनकी चुप्पी. एक्ट्रेस के मुताबिक, वो बहुत अच्छे श्रोता हैं. हालांकि, यही वो बात हे जो वो उनके बारे में बर्दाश्त करती हैं. क्योंकि वो चाहती हैं कि रणबीर जवाब दें लेकिन वो ऐसा नहीं करते. 

ये भी पढ़ें: Sex गुरु से लेकर वर्जिनिटी तक, जब बॉलीवुड सितारों ने खोले शॉकिंग Bedroom Secrets

आलिया और रणबीर को पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा में एक साथ देखा गया है. ये फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई और लगातार कमाई के आंकड़े तोड़ रही है. दुनियाभर में फिल्म 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement