Advertisement

Box office पर भिड़ेंगे Alia Bhatt और Ranbir Kapoor, कौन मारेगा बाजी?

बॉलीवुड के पावर कपल Alia Bhatt और Ranbir Kapoor इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. वजह भी ढेर सारी हैं. आलिया की प्रेग्नेंसी से लेकर रणबीर की फिल्म शमशेरा के रिलीज होने तक इन दिनों कपल काफी चर्चा में है. इसी बीच खबर आई है कि आलिया और रणबीर की बॉक्स ऑफिस पर र भिड़त होने वाली है.

Latest News
Box office पर भिड़ेंगे Alia Bhatt और Ranbir Kapoor, कौन मारेगा बाजी?

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉक्स-ऑफिस पर कई बार बड़े स्टार्स की फिल्में एक ही दिन रिलीज हो जाती हैं. इस बॉक्स-ऑफिस क्लैश से बचने के लिए निर्माता-निर्देशक और एक्टर फूंक-फूंक कर कदम रखते हैं क्योंकि इस क्लैश से फिल्म के कलेक्शन पर खतरा पड़ता है. हालांकि इस बार पति पत्नी की फिल्म में भिड़ंत देखने को मिलेगी. जी हां, इस बार बॉक्स ऑफिस पर और कोई नहीं बल्कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्मों का आमना-सामना होगा. 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों एक के बाद एक कई कारणों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी साल अप्रैल में दोनों ने शादी की थी और बीते महीने जून में पैरेंट्स बनने का ऐलान कर दिया था. इधर रणबीर काफी समय बाद फिल्म शमशेरा (Shamshera) से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. वहीं कपल अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर भी लाइमलाइट में है. दोनों पहली बार एक फिल्म में साथ काम करेंगे पर सबसे बड़ी खबर सामने आई है कि रणबीर और आलिया की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होने वाली है. हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो निर्देशक लव रंजन की अपकमिंग फिल्म जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं, वो 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने की उम्मीद है. इधर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी उसी दिन रिलीज हो रही है. ये दोनों फिल्में वैलेंटाइन डे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि किसकी फिल्म बाजी मारती है. वहीं ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि बॉक्स ऑफिस पर पति पत्नी की फिल्मों का क्लैश हो. 

ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor Bikini Photos Viral: पहली बार ऐसे लुक में दिखीं बॉलीवुड की हसीना, फटी रह गई फैंस की आंखें

बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया और रणवीर के अलावा, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी दिखाई देंगे. वहीं रणबीर और श्रद्धा स्टारर फिल्म का नाम अभी नहीं रखा गया है. इस फिल्म को लव रंजन डायरेक्ट कर रहे हैं.  ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement