Advertisement

Tu Jhuthi Mai Makkar Review: Holi पर Ranbir, Shraddha ने लगाया रोमांस का तड़का, जानें क्या बोली पब्लिक?

Ranbir Kapoor- Shraddha Kapoor की Holi रिलीज फिल्म Tu Jhuthi Mai Makkar का Review ऑडिएंस दे चुकी है, जिसमें फिल्म को लेकर खूब तारीफें हो रही हैं.

Latest News
Tu Jhuthi Mai Makkar Review: Holi पर Ranbir, Shraddha ने लगाया रोमांस का तड़का, जानें क्या बोली पब्लिक?

Ranbir Kapoor, Shraddha Kapoor Film Tu Jhuthi Mai Makkar Review: तू झूठी मैं मक्कार रिव्यू

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Tu Jhuthi Mai Makkar Review: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (TJMM) होली (Holi Film Release) के मौके पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म के देखने के लिए दर्शक थिएटर की ओर रुख करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के लेकर रिव्यूज आने का सिलसिला शुरू हो गया है. लव रंजन की इस फिल्म में रणबीर- श्रद्धा पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखाई दिए हैं. दोनों ने होली के मौके पर रोमांस का ऐसा तड़का लगाया है कि दर्शकों इस फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.

लव रंजन की इस फिल्म के प्लॉट की बात करें तो इसकी कहानी दो किरदारों मिकी (Ranbir Kapoor) और टिनी (Shraddha Kapoor) के ईर्द- गिर्द घूमती है. दोनों को पहली मुलाकात के बाद ही प्यार हो जाता है लेकिन ये लव स्टोरी इतनी सिंपल नहीं हैं क्योंकि इसमें लव रंजन का स्पेशल ट्विस्ट शामिल है. फिल्म में दिखाया जाता है कि दोनों किस तरह एक- दूसरे के परिवार को भी बेवकूफ बनाते हैं और आखिर में उनका प्लान ब्रेकअप का ही होता है लेकिन यहीं पर एक ट्विस्ट आता है.

ये भी पढ़ें- Tu Jhooti Main Makkaar: रिलीज से पहले ही छा गई Ranbir-Shraddha की फिल्म, हैरान कर देंगे एडवांस बुकिंग के आंकड़े

वहीं, फिल्म को देखने के बाद कई दर्शकों ने ट्विटर पर अपने रिव्यूज शेयर करने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा- '#TuJhoothiMaiMakkaar मजेदार रॉम कॉम है! लॉजिक को इग्नोर करते हुए इस फिल्म का सेकेंड हाफ इमोशनल पंच लेकर आया है. रिफ्रेशिंग बात ये है कि लव रंजन की इस फिल्म में कोई वैंप नहीं है. LRU असली और मजेदार लगे हैं. क्लाइमैक्स बेहद शानदार है, थिएटर में ठहाके सुनाई देते हैं'.

ये भी पढ़ें- 'बहुत जल्दी कोई और सेट हो जाएगा', हार्टब्रेक से निपटने वाली फीमेल का उड़ाया Ranbir Kapoor ने मजाक, लोगों ने लगा दी क्लास

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'भगवान क्या मस्त मूवी है यार. रणबीर कपूर गेम में वापस लौट आए हैं. वो रॉम कॉम के लिए बेस्ट एक्टर हैं. बस्सी भाई हे भगवान. आखिर में श्रद्धा कपूर बहुत ही बेहतरीन. ये पक्का सुपरहिट फिल्म है'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement