Advertisement

Ranbir Kapoor के लिए नई आफत, क्रिसमस पर केक में आग लगाकर 'जय माता दी' बोलना बना मुसीबत, शिकायत दर्ज

Ranbir Kapoor नई मुसीबत में फंस गए हैं. एक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो शराब डले हुए केक पर आग लगाते नजर आए. इसी दौरान उनका जय माता दी बोलना लोगों को रास नहीं आया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई है.

Latest News
Ranbir Kapoor के लिए नई आफत, क्रिसमस पर केक में आग लगाकर 'जय माता दी' बोलना बना मुसीबत, शिकायत दर्ज

Ranbir kapoor रणबीर कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बीते दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' (Animal Box office) को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इसी के साथ एक्टर और उनकी वाइफ आलिया (Ranbir Alia daughter Raha video) ने क्रिसमस के मौके पर बेटी राहा की झलक दिखा दी है. इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो क्रिसमस केक काटते हुए 'जय माता दी' बोलते नजर आ रहे हैं. इसे लेकर वो काफी ट्रोल हुए और अब उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो गई है. 

बीते दिनों रणबीर कपूर अपने परिवार के साथ क्रिसमस लंच एन्जॉय करते दिखे थे. उनके क्रिसमस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें परिवार का एक सदस्य केक पर वाइन डालते नजर आया. वहीं रणबीर ने केक पर आग लगाई और 'जय माता दी' बोलते नजर आए. इसको लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया. रणबीर के ऊपर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है और इसी को लेकर बुधवार को उनके खिलाफ मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई.

हालांकि, मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज होने की सूचना नहीं है. संजय तिवारी नाम के शख्स ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इस वायरल वीडियो में रणबीर के साथ वाइफ आलिया, कुणाल कपूर, नव्या नवेली नंदा, आधार जैन और जहान भी नजर आए.

ये भी पढ़ें: रणबीर आलिया ने क्रिसमस पर दिखाया बेटी का चेहरा, लोग बोले ये तो तैमूर से भी क्यूट है

बेटी राहा की दिखाई पहली झलक

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस 2023 को फैंस को बड़ा तोहफा दिया था. कपल ने आखिरकार अपनी बेटी राहा का चेहरा दिखा दिया है. राहा की क्यूटनेस पर लोग फिदा हो गए और जमकर उसके वीडियो वायरल हुए. लोग बोले कि राहा अपने कजिन भाई तैमूर से भी ज्यादा क्यूट हैं.

ये भी पढ़ें: फ्लाइट अटेंडेंट में दिखी रणबीर, बॉबी और रश्मिका को लेकर दीवानगी, एनिमल स्टारकास्ट से लिया शर्ट पर ऑटोग्राफ

एनिमल में आए थे नजर 

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. इसमें रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर और तृप्ति डिमरी नजर आए हैं. फिल्म ने दुनियाभर में 881 करोड़ का कारोबार कर लिया है और इसकी कमाई जारी है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement