Advertisement

Animal के सेट पर खून से लथपथ दिखे Ranbir Kapoor, रफ एंड टफ लुक देख हैरान रह गए फैंस

Ranbir Kapoor इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Animal की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म से उनका नया लुक सामने आया है जिसे देख फैंस हैरान रह गए हैं.

Latest News
Animal के सेट पर खून से लथपथ दिखे Ranbir Kapoor, रफ एंड टफ लुक देख हैरान रह गए फैंस

ranbir kapoor : रणबीर कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. एक तरफ जहां उन्होंने अभी बेटी का वेलकम किया है तो वहीं अब वो अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इन दिनों एक्टर अपनी आने वाली फिल्म एनिमल (Animal) की शूटिंग में काफी बिजी हैं. इस फिल्म के सेट से एक्टर का नया लुक सामने आया है जिसमें वो एक नए और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. वायरल हो रही फोटो में, एक्टर खून से लथपथ (Ranbir Kapoor in Animal) नजर आ रहे हैं. इस लुक ने फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है.

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म एनिमल एक क्राइम ड्रामा है. हाल ही में एनिमल के सेट से एक फोटो लीक हुई है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाले हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes (@etimes)

इस फिल्म में रणबीर ग्रे कैरेक्टर में नजर आने वाले हैं. वहीं लीक हुई इन तस्वीरों में रणबीर कपूर के चेहरे पर बड़ी-बड़ी मूछें और दाढ़ी नजर आ रही है, जो उन पर काफी अच्छी लग रही है. रणबीर कपूर को फैंस ने इतने खतरनाक लुक में पहले कभी नहीं देखा होगा. इसके साथ ही रणबीर खून से लथपथ दिखे. फिल्म एनिमल को अगले साल यानी साल 2023 में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Animal के लिए Ranbir Kapoor नहीं थे पहली पसंद, इस मशहूर एक्टर के मना करने के बाद मिली फिल्म

फिल्म के डायरेक्टर संदीप ने 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह के साथ हिंदी सिनेमा में शुरुआत की थी जो उनकी 2017 की तेलुगु हिट अर्जुन रेड्डी की रीमेक है. 

ये भी पढ़ें: Animal फिल्म से लीक हुआ एक्टर्स का लुक, Anil Kapoor से लेकर Ranbir Kapoor तक को पहचानना हुआ मुश्किल

रणबीर कपूर ने 2022 में शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के साथ चार साल बाद फिल्मों में वापसी की थी. जहां शमशेरा ने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, वहीं ब्रह्मास्त्र सफल रही. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement