Advertisement

Pushpa 2 में Allu Arjun का रोल हथिया लेंगे Ranbir Kapoor? जानें क्यों फैल रहीं ऐसी अफवाहें

Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 में Ranbir Kapoor के नाम को लेकर चर्चाओं हो रही हैं. रणबीर कपूर के एक स्टेटमेंट के बाद शॉकिंग अफवाहें फैल रही हैं.

Latest News
Pushpa 2 में Allu Arjun का रोल हथिया लेंगे Ranbir Kapoor? जानें क्यों फैल रहीं ऐसी अफवाहें

Allu Arjun, Ranbir Kapoor, Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 पर बोले रणबीर कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड और साउथ की कई बड़ी फिल्में जबरदस्त चर्चाओं में बनी हुई हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई मूवीज रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa)जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. इस साउथ फिल्म (South Film) को लेकर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने कुछ ऐसा कहा है, जिसकी वजह से 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) में उन्हें लिए जाने की अफवाहें फैल रही हैं. रणबीर कपूर ने इस फिल्म को लेकर अपनी दिली ख्वाहिश जाहिर की है.

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में बिजी हैं. वहीं, इसी दौरान एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपने ड्रीम रोल को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि किन फिल्मी किरदारों ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. ऐसे किरदारों में उन्होंने फिल्म 'गंगूबाई कठियावाडी' में आलिया भट्ट का किरदार और 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन का किरदार को गिनाया है. उन्होंने अपनी दिल की ख्वाहिश जाहिर करते हुए कोईमोई से कहा कि 'पिछले दो सालों में मुझे पुष्पा में अल्लू अर्जुन के किरदार ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. इनका असर एक ऑडिएंस के साथ- साथ एक एक्टर के तौर पर भी मुझ पर पड़ा है'.

ये भी पढ़ें- क्या शाहरुख खान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे अल्लू अर्जुन, सामने आई बड़ी डिटेल

इसी इंटरव्यू में उन्होंने अपना ड्रीम रोल बयां करते हुए कहा कि वो पुष्पा में अल्लू अर्जुन के किरदार से इतने इंप्रेस हुए हैं कि वो ऐसे रोल करना चाहते हैं. रणबीर कपूर की ये बात सुनकर सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें फैल रही हैं कि साउथ के फिल्ममेकर्स उन्हें जल्द ही एप्रोच कर सकते हैं. दावा किया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' के लिए भी उन्हें एप्रोच किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक ये सभी सिर्फ अफवाहें ही हैं.

ये भी पढ़ें- Shehzada Official Remake: कार्तिक आर्यन की फिल्म में नहीं है कुछ भी नया, South की इस मूवी की है पूरी कॉपी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement