Advertisement

Animal विवाद पर Ranbir Kapoor ने दिया आलोचकों को जवाब, बोले- कुछ लोगों को दिक्कत थी लेकिन..

फिल्म एनिमल(Animal) पर हो रहे विवाद को लेकर आखिरकार रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और आलोचना कर रहे लोगों को जवाब दिया है.

Latest News
Animal विवाद पर Ranbir Kapoor ने दिया आलोचकों को जवाब, बोले- कुछ लोगों को दिक्कत थी लेकिन..

Ranbir Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म एनिमल(Animal)सिनेमाघरों में 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी. फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई है और लोगों ने इसकी जमकर तारीफ भी की है. इसके साथ ही एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी किया है. एनिमल रणबीर कपूर की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. इन सभी के बीच शनिवार को एनिमल की सक्सेस पार्टी रखी गई थी. जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी. हालांकि जहां एनिमल की पूरी टीम सक्सेस एंजॉय कर रही है. वहीं, दूसरी ओर एनिमल को लेकर विवाद अभी भी नहीं थमा है. दरअसल, फिल्म जब से रिलीज हुई है, तभी से इसको लेकर काफी विवाद हुआ है. फिल्म में दिखाए गए कई सीन्स और हद से ज्यादा हिंसा पर लोगों ने खासा आपत्ति जताई है. फिल्म को महिला विरोधी और टॉक्सिक बताया है. इन सबके बाद हाल ही में रणबीर कपूर ने एनिमल के विवादों पर चुप्पी तोड़ी है. 

दरअसल, शनिवार को एनिमल की सक्सेस पार्टी में रणबीर ने एनिमल विवाद पर खुलकर बात की है. पीटाआई के मुताबिक रणबीर ने एनिमल विवाद पर कहा कि- एनिमल की सक्सेस पर आप सभी का यहां आने के लिए थैंक्यू. ये एक ऐसी फिल्म है, जिस पर कुछ लोगों को दिक्कत थी, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से बहुत लोगों का प्यार, सक्सेस और कलेक्शन इस फिल्म को मिला है वो सबकुछ साबित करता है. उन्होंने आगे कहा कि फिल्म को मिले प्यार से ज्यादा कुछ नहीं. 

ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर के लिए ये एक्टर था पहली पसंद, इन कारणों से ठुकरा दी थी फिल्म

रणबीर ने एनिमल टीम को कहा थैंक्यू

रणबीर ने एनिमल के सभी किरदारों को खास बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म में हर एक कैरेक्टर खास और अट्रैक्टिव था. ये हर किसी की मेहनत की वजह से ही हो पाया है. मैं फिल्म से जुड़े सभी लोगों का थैंक्यू करता हूं. 

ये भी पढ़ें- Animal में रणबीर कपूर ने बनाया बेवकूफ, बॉबी देओल ने 54 की उम्र में बनाई धांसू बॉडी

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार कलेक्शन

फिल्म एनिमल को लेकर बात की जाए तो यह एक बात बेटे की कहानी है. इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनिल कपूर ने बाप बेटे की भूमिका अदा की है. वहीं, फिल्म में रश्मिका मंदाना रणबीर की पत्नी के रोल में नजर आई हैं. इस फिल्म में बॉबी देओल एक विलेन के किरदार में दिखाई दिए हैं. इसके साथ ही तृप्ति डिमरी ने एक अहम भूमिका निभाई है. फिल्म के कलेक्शन पर नजर डाले तो एनिमल ने अभी तक भारत में 550 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement