Advertisement

Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt के बेबी बंप का उड़ाया मजाक, यूजर्स का चढ़ गया पारा, बोले - एक गर्भवती महिला से..

Ranbir Kapoor ने हाल ही में Alia Bhatt के बेबी बंप कर कमेंट कर लोगों के गुस्से को बढ़ा दिया है. दोनों कलाकार एक लाइव सेशल के दौरान बातचीत कर रहे थे तभी ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के एक्टर ने आलिया के बेबी बंप को लेकर कमेंट किया.

Latest News
Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt के बेबी बंप का उड़ाया मजाक, यूजर्स का चढ़ गया पारा, बोले - एक गर्भवती महिला से..

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt :  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपनी प्रेग्नेंट पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बारे में कमेंट कर सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है. उन्होंने आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी (Ayan Mukharji) के साथ अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का प्रमोशन करने के दौरान यह टिप्पणी की. रणबीर और आलिया पहली बार फिल्म में स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे, जिसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से प्रोड्यूस किया जा रहा है और यह इस साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक लाइव सेशन में सितारों को इस बारे में बात करते देखा गया कि वे फिल्म को प्रमोट करेने के लिए शहरों के दौरे पर क्यों नहीं जा रहे हैं. आलिया ने जवाब दिया, "हम फिल्म का प्रचार करेंगे और हम हर जगह होंगे लेकिन अगर आप सवाल पूछ रहे हैं कि हम हर जगह क्यों नहीं जा रहे हैं, तो अभी हमारा ध्यान कहीं और है."

ये भी पढ़ें - Brahmastra का नया गाना Deva Deva रिलीज, आग से खेलते नजर आए रणबीर कपूर 

रणबीर ने आलिया की इस बात पर अपनी पत्नी के बेबी बंप की ओर इशारा करते हुए कहा, "ठीक है, मैं कह सकता हूं कि कोई धीरे-धीरे फैल रहा है." एक्टर के कमेंट से आलिया ने उन्हें घूरते हुए देखा, जिसके बाद रणबीर ने कहा कि वो केवल मजाक कर रहे थे.

इस कमेंट से आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी दंग रह गए.

बातचीत की क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जहां कुछ यूजर्स ने रणबीर कपूर के कमेंट पर हैरानी जताई तो कुछ ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया. एक यूजर ने कहा, "अगर वह कैमरे पर ऐसा कह रहे हैं, तो सोचें कि वह निजी तौर पर क्या कहते होंगे... उन्होंने कैटरीना और अनुष्का के साथ इस तरह के ढेर सारे कमेंट्स किए हैं.

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड फिल्मों पर आफत, लाल सिंह चड्ढा और पठान के बाद ब्रह्मास्त्र का भी हो रहा है विरोध

एक अन्य ने कहा, "मेरा एक्स ऐसा ही था. वह मेरे वजन और व्यक्तित्व के बारे में बातें करता था और उन्हें मजाक के रूप में बताने की कोशिश करता था. आलिया को उससे बहुत दूर भाग जाना चाहिए."

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल में अपने घर पर परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. आलिया ने जून में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी जिसमें उन्होंने लिखा था: "हमारा बच्चा... जल्द ही आ रहा है."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement