बॉलीवुड
Ranbir Kapoor की मां Neetu Kapoor के पोस्ट के बाद अब Katrina Kaif की मां का पोस्ट भी खूब वायरल हो रहा है.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने एक वक्त पर एक- दूसरे को डेट किया है. दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे थे लेकिन अचानक उनका ब्रेकअप हो गया. वहीं, अब जब दोनों मूव ऑन करके शादियां भी कर चुके हैं तब ये टूटा रिश्ता सुर्खियों में आ गया है, इसकी वजह बना नीतू कपूर का एक पोस्ट. इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स कटरीना- रणबीर के रिश्ते से जोड़कर देखने लगे. वहीं, इसके बाद मामला तब बढ़ गया जब कटरीना की मम्मी सुजैन ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट कर दिया. फिर तो लोगों ने ऐलान कर दिया है ये 'मम्मियों की जंग' है.
Neetu Kapoor ने किया था ये पोस्ट
दरअसल, नीतू कपूर ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें मैसेज था- 'अगर उसने तुम्हें 7 सालों तक डेट किया है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो तुमसे शादी कर लेगा. मेरे अंकल ने 6 सालों तक मेडिकल की पढ़ाई की लेकिन अब वो डीजे हैं'. ये एक वायरल मीम था जो नीतू ने पोस्ट कर दिया, फिर क्या था लोगों ने इसे कटरीना कैफ से जोड़ना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा- 'आप कटरीना के लिए इतने सालों बाद मैसेज क्यों भेज रही हैं?'. एक अन्य ने लिखा 'साबित हो गया नीतू कपूर कटरीना से ऑब्सेस्ड हैं'.
ये भी पढ़ें- Neetu Kapoor ने सालों बाद बेटे Ranbir Kapoor की एक्स पर साधा निशाना? पोस्ट देख भड़क उठे लोग
Neetu was already exposed when she cropped Katrina out of the group family photo and posted it on IG
I can't imagine how hurt Katrina must have been.
i am happy that she dodged a bulled. https://t.co/yIaHpNOC1z— Yuvna (@YUVNA_H) April 9, 2023
Katrina Kaif की मां ने दिया जवाब?
वहीं, इसके बाद अब कटरीना की मां ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने रेडिट पर एक मैसेज लिखी हुई तस्वीर शेयर की है. जिसमें लिखा है- 'मुझे ऐसी परवरिश मिली है कि मैं एक सफाईकर्मी से वैसा ही व्यवहार करूं जो CEO से करती हूं'. कटरीना ने इस मैसेज को री- शेयर करते हुए लिखा- 'बेहतरीन टाइमिंग है'.
ये भी पढ़ें- भाभी हो तो ऐसी, Katrina Kaif ने देवर Sunny Kaushal के बर्थडे पर दिया था तगड़ा सरप्राइज, एक्टर ने सुनाया किस्सा
लोग करने लगे ट्रोल
इसके पोस्ट को लोग नीतू कपूर के पोस्ट का जवाब मान रहे हैं. लोगों ने कटरीना की मां का पोस्ट देखने के बाद कह डाला है कि नीतू कपूर और सुजैन के बीच सोशल मीडिया पर जंग शुरू हो गई है. हालांकि, दोनों पक्षों में से किसी ने भी एक- दूसरे का नाम नहीं लिया है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.