Advertisement

'बहुत जल्दी कोई और सेट हो जाएगा', हार्टब्रेक से निपटने वाली फीमेल का उड़ाया Ranbir Kapoor ने मजाक, लोगों ने लगा दी क्लास

Ranbir Kapoor ने The Kapil Sharma Show में लड़का और लड़की के हार्टब्रेक से निपटने पर कुछ ऐसा कहा है कि अब वो ट्रोल हो गए हैं.

Latest News
'बहुत जल्दी कोई और सेट हो जाएगा', हार्टब्रेक से निपटने वाली फीमेल का उड़ाया Ranbir Kapoor ने मजाक, लोगों ने लगा दी क्लास

Ranbir kapoor रणबीर कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Mein Makkar) जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एक्टर इन दिनों जमकर फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. हाल ही में वो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में नजर आए जिसका प्रोमो वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक्टर ने फिर कुछ ऐसा कह दिया है जो चर्चा में है. इस वीडियो में रणबीर कपूर को लड़का और लड़की के दिल टूटने के बीच के अंतर को समझाते हुए देखा जा सकता है. 

द कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें रणबीर कपूर हार्टब्रेक से निपटने को लेकर कुछ ऐसा कहते नजर आए जिसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक्टर ने कहा, 'जब लड़के का दिल टूटता है, उनका तोंद निकलता है, दादी बढ़ा लेते हैं. लेकिन जब लड़की का दिल टूटता है, एक बार उनका अपर लिप और आईब्रो सेट हो जाए, तो बहुत जल्दी कोई और सेट हो जाएगा.'

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की TJMM में दिखेगा Titu के Sonu का जलवा, जानें क्या है पूरा माजरा

इस वीडियो के सामने आते ही कई लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'नहीं जाना चाहिए था कपिल शो में.' एक ने लिखा 'सबको अपने जैसा समझ लिया इसने'. कई लोगों ने कमेंट में कैटरीना कैफ का नाम भी लिखा है. 

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor ने पहले जताई थी पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने की इच्छा, अब मारी पलटी, बोले 'आर्ट देश से बड़ी नहीं'

लव रंजन के डायरेक्शन में बनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. लव और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म 8 मार्च 2023 को होली के मौके पर रिलीज होने वाली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement