Advertisement

क्या Ranbir Kapoor की लव लाइफ पर बना है TJMM का ये गाना? एक्टर ने खोला राज

Ranbir Kapoor ने अपनी अपकमिंग फिल्म TJMM के गाने 'प्यार होता कई बार है' पर मजेदार रिएक्शन दिया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Latest News
क्या Ranbir Kapoor की लव लाइफ पर बना है TJMM का ये गाना? एक्टर ने खोला राज

Ranbir kapoor रणबीर कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. एक्टर आजल कल फिल्म के प्रमोशन में बीजी हैं और सोशल मीडिया पर आए दिन उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें एक्टर मस्ती के मूड में नजर आए. साथ ही उन्होंने फिल्म और इसके गाने 'प्यार होता कई बार है' के बारे में खुलकर बात की. नजर डालिए उनकी वीडियो पर. 

हाल ही में फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशनल इवेंट में रणबीर कपूर ने अपनी मजेदार स्पीच से फैंस को खूब एंटरटेन किया. इस फिल्म का गाना 'प्यार होता कई बार है' चर्चा में है तो इसके बारे में बात करते हुए एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा ये उनका 'बायोपिक' गाना नहीं है.

ये भी पढ़ें: Tu Jhoothi Main Makkaar Trailer: 'फ्रेश' नहीं है रणबीर-श्रद्धा की लव स्टोरी? ट्रेलर देख फैंस को आई 'सोनू के टीटू...' की याद 

रणबीर ने आगे कहा, 'मैं ये बयां कर देता हूं कि यह गाना मेरी बायोपिक वाला गाना नहीं है. मेरा जो किरदार है इस फिल्म में वो एक केसेनोवा का नहीं है. मैं उन लोगों की मदद करता हूं जिन्हें प्यार में दुख है. उन्हें सलाह देता हूं. तो ये मुझपर आधारित नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt ने वर्कआउट करते समय Ranbir Kapoor के गाने पर किया डांस, Shraddha Kapoor ने पूछा 'ये क्या मक्कारी है'

रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)  लीड रोल में हैं. बोनी कपूर (Boney Kapoor) पहली बार TJMM के साथ एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी (Anubhav Singh Bassi) भी अहम रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement