Advertisement

Ranbir Kapoor से मिलकर बेकाबू हुई फैन, एक्टर को पकड़कर करने लगी अजीब हरकत, Video देख भड़के लोग

Ranbir Kapoor से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख नेटिजन्स भड़क उठे हैं. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में-

Ranbir Kapoor से मिलकर बेकाबू हुई फैन, एक्टर को पकड़कर करने लगी अजीब हरकत, Video देख भड़के लोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीते कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का एक वीडियो खूब वायरल हुआ. इस वीडियो में एक फीमेल फैन जबरन एक्टर को किस करने की कोशिश करती नजर आई. अब जैसे ही यूजर्स की नजर इसपर पड़ी तो उन्होंने उस फैन को खूब खरी खोटी सुनाई. ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. हालांकि, इस बार आदित्य रॉय कपूर नहीं बल्कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ ऐसा हुआ है. 

क्या है पूरा मामला?
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर फिल्म के प्रोमोशन में बिजी हैं, इसी कड़ी में हर दिन सैकड़ों फैंस से भी मिल रहे हैं. अब एक्टर से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख नेटिजन्स भड़क उठे हैं. 

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor 'बीफ वाला बयान' देकर बुरे फंसे, Ujjain Mahakal मंदिर में एंट्री पर लगी रोक, आलिया भी बाहर

मामला शनिवार का है, रणबीर कपूर TJMM के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचे थे. तभी एक फैन एक्टर के साथ सेल्फी लेने पहुंची. पहले तो फैन ने बेहद शांति से रणबीर के साथ सेल्फी ली लेकिन फिर जैसे ही एक्टर आगे बढ़े तो फैन ने उन्हें पकड़कर किस करने की कोशिश की. वहीं, इस सब के चलते एक पल के लिए रणबीर भी कुछ असहज नजर आए. 

यहां देखें वीडियो-

 

 

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स फैन पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये हैरेसमेंट है, आप किसी के साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं.' तो दूसरे ने लिखा, 'ये कैसी हरकत थी अगर रणबीर की जगह कोई फीमेल स्टार होती तो?' तीसरे ने लिखा, 'वो ऐसा कैसे कर सकती है...वो कैसे किसी को उसकी मर्जी के बगैर छू सकती है जबकि वो जानती है कि रणबीर फैमिली मैन हैं फिर भी पागलों की तरह हरकत क्यों?' इसी तरह कई और यूजर्स भी लड़की को खरी खोटी सुनाते नजर आए. 

यह भी पढ़ें- शादी के बाद कैसी होगी Ranbir Kapoor- Alia Bhatt की जिंदगी? ज्योतिष ने बच्चों को लेकर की यह भविष्यवाणी

यहां देखें यूजर्स का रिएक्शन-

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor fan

बात अगर फिल्म की करें तो लव रंनज द्वारा निर्देशित तू झूठी मैं मक्कार मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement