Advertisement

पापा Ranbir Kapoor के दिल का टुकड़ा हैं Raha, इस Unseen फोटो में दिखा बाप-बेटी का क्यूट बॉन्ड

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor अपनी बेटी Raha पर जान छिड़कते हैं. हाल ही में राहा और रणबीर की एक Unseen फोटो सामने आई है जिसे देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Latest News
पापा Ranbir Kapoor के दिल का टुकड़ा हैं Raha, इस Unseen फोटो में दिखा बाप-बेटी का क्यूट बॉन्ड

Ranbir kapoor daughter Raha रणबीर कपूर राहा 

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) पर खूब प्यार लुटाते हैं. कपल आए दिन लाडली के साथ स्पॉट होते हैं और क्यूट पोज देते हैं. उनकी 2 साल की बेटी अपनी क्यूटनेस से लाखों करोड़ों लोगों का दिल मोह लेती हैं. वहीं फोटोज में राहा ज्यादातर समय अपने पापा के साथ दिखती हैं. दोनों पापा बेटी का बॉन्ड लोगों को काफी पसंद आता है. वहीं सोशल मीडिया पर एक अनसीन फोटो सामने आई है जो तेजी से वायरल हो रही है.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा आज सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी किड बन गई हैं. ऐसे में राहा की हर फोटो वायरल होती रहती है. इसी बीच उनकी एक अनदेखी वायरल तस्वीर सामने आई है जिसमें रणबीर राहा को गोद में लिए नजर आए. उनके साथ एक स्टाफ मेंबर भी है. तीनों मुस्कुराते हुए और कैमरे की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं.

तस्वीर को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि पिता-बेटी की जोड़ी एक-दूसरे की कंपनी का भरपूर आनंद ले रही है. एक्टर जहां कैजुअल कपड़ों में दिखे वहीं नन्ही राहा कपूर एक सफेद हेडबैंड के साथ गुलाबी रंग के स्विमसूट में नजर आईं.

ये भी पढ़ें: Raha Kapoor है बॉलीवुड की सबसे अमीर स्टार किड? ये 5 बातें हैं सबूत

बता दें कि बेटी राहा के जन्म के एक साल तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने उन्हें लाइम लाइट से दूर रखा. फिर क्रिसमस के मौके पर उन्होंने बेटी का फेस रिवील कर दिया था और तबसे राहा की फोटो आए दिन वायरल होती रहती हैं. रणबीर अपनी बेटी से इतना प्यार करते हैं कि उन्होंने अपनी गर्दन पर राहा के नाम का टैटू भी बनवाया है. उनकी ये फोटो काफी तेजी से वायरल हुई थी और लोगों ने उनकी काफी तारीफ भी की थी.

ये भी पढ़ें: Dua से लेकर Raha और Taimur तक, इन 7 स्टारकिड के नाम हैं एकदम यूनिक, उनके मतलब भी जान लें

आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा को जन्म दिया था. 2022 अप्रैल में शादी के कुछ महीने बाद ही कपल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. आज राहा के खूब चाहने वाले हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement