Advertisement

Alia की नहीं इस एक्ट्रेस की Ranbir Kapoor ने की जमकर तारीफ, बोले- 'हमारे बीच में है अच्छी दोस्ती'

बॉलीवुड एक्ट्रेस Anushka Sharma और Ranbir Kapoor ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. दोनों की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी केमिस्ट्री और जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है. पर्दे से इतर भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं.

Alia की नहीं इस एक्ट्रेस की Ranbir Kapoor ने की जमकर तारीफ, बोले- 'हमारे बीच में है अच्छी दोस्ती'

Ranbir kapoor रणबीर कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. एक्टर जमकर फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. इस दौरान वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बोलते हुए नजर आए. हाल ही में उन्होंने अपनी एक को-स्टार की जमकर तारीफ की है. वो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नहीं बल्कि कोई और हैं. हालांकि रणबीर ने ये भी बताया है कि वो उन्हें अच्छा दोस्त मानते हैं. 

मैशेबल (Mashable India) नाम के एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनकी फेवरेट को-स्टार कौन हैं तो उन्होंने पहले सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) का नाम लिया. रणबीर ने दिग्गज एक्टर सौरभ शुक्ला के साथ बर्फी, जग्गा जासूस और शमशेरा में काम किया है.  इसके अलावा उन्होंने दूसरा नाम जो लिया वो बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का था. अनुष्का शर्मा के बारे में उन्होंने कहा, 'हम दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और हम एक दूसरे को परेशान भी बहुत करते हैं. हम लड़ते रहते हैं. हम दोनों के अंदर ही एक अच्छी क्रिएटिव एनर्जी है.'

इस इंटरव्यू के वायरल होने के बाद से लोग काफी कमेंट कर रहे हैं. लोग रणबीर और अनुष्का को फिर से एक साथ पर्दे पर देखना चाहते हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मुझे अच्छा लगता है जब रणबीर और अनुष्का एक दूसरे तो अपना अपना फेवरेट को-स्टार बताते हैं. ये दोनों मेरे भी फेवरेट हैं. 

Ranbir Kapoor

ये भी पढ़ें: Deepika-Ranbir: फिर साथ दिखेंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण, इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर

बता दें कि रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में साथ काम किया था. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी. इसके अलावा दोनों ने फिल्म संजू और बॉम्बे वेलवेट में भी साथ काम किया है.  

ये भी पढ़ें: Brahmastra में Ranbir Kapoor के जूते पहनने पर मचा था बवाल, Ayan Mukerji ने बताई पूरी सच्चाई

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement