Advertisement

'Raha को देखे बगैर रहा न जाए', Ranbir-Alia की लाडली की क्यूटनेस ने फिर जीता दिल, क्रिसमस पर मिली खास झलक

क्रिसमस के मौके पर Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की बेटी Raha की फिर से झलक देखने को मिली है. इसे देख फैंस काफी खुश हो गए हैं.

Latest News
'Raha को देखे बगैर रहा न जाए', Ranbir-Alia की लाडली की क्यूटनेस ने फिर जीता दिल, क्रिसमस पर मिली खास झलक

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Raha Kapoor 

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt Ranbir Kapoor) की लाडली बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत रही हैं. राहा सोशल मीडिया पर उन स्टारकिड्स में आती हैं जिनकी एक झलक पाने को फैंस तरसते हैं. वहीं क्रिसमस के मौके पर राहा फिर से अपनी मम्मी पापा यानी आलिया रणबीर के साथ नजर आईं. खास बात ये रही कि पपराजी को देख राहा ने उन्हें Hi कहा जिसने उनका मन मोह लिया है. यहां देखें वीडियो.

आज क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर अपने परिवार के साथ लंच करने पहुंचे. इस दरान एक्टर अपनी बेटी राहा और वाइफ आलिया के साथ नजर आए. सबसे पहले आलिया कार से बाहर निकलीं और पपराजी से धीमे बोलते हुए दिखीं. फिर राहा को लेकर उसके पापा कार से बाहर आए. बस पपराजी को देख राहा ने Hi कहा जिसे सुन सभी खुश हो गए. तीनों ही फोटोज में बहुत प्यारे लग रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: पापा Ranbir Kapoor के दिल का टुकड़ा हैं Raha, इस Unseen फोटो में दिखा बाप-बेटी का क्यूट बॉन्ड

यही नहीं पपराजी को राहा ने फ्लाइंग किस भी दिया. इस दौरान राहा रणबीर की गोद में छिपकी नजर आईं. एक बार फिर पापा-बेटी का बॉन्ड लोगों का मन मोह रहा है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'वो (राहा) जिस तरह से फ्लाइंग किस दे रही और बाय कह रही, वो बहुत प्यारी है', एक अन्य ने लिखा 'रणबीर बहुत अच्छे इंसान हैं. वे अपने बच्चे को नहीं छिपाते, जैसा कि कुछ नकली सेलेब्स करते हैं जो शोबिज में हैं लेकिन संत बनने की कोशिश करते हैं. अच्छा काम रणबीर.'  

ये भी पढ़ें: Raha Kapoor है बॉलीवुड की सबसे अमीर स्टार किड? ये 5 बातें हैं सबूत 

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में शादी की थी. उसी साल कपल नवंबर बेटी के पेरेंट्स बने थे जिसका नाम उन्होंने राहा कपूर रखा. फैंस राहा की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. क्रिसमस के मौके पर ही कपल ने अपनी बेटी राहा की पहली झलक लोगों को दिखाई थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement