Advertisement

रणबीर और यश की Ramayana ने रच दिया इतिहास, 600 या 500 नहीं ₹4000 करोड़ के बंपर बजट में बनकर होगी तैयार

Nitesh Tiwari के निर्देशन में बन रही फिल्म Ramayana के बजट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इस फिल्म का टीजर कुछ समय पहले सामने आया था.

Latest News
रणबीर और यश की Ramayana ने रच दिया इतिहास, 600 या 500 नहीं ₹4000 करोड़ के बंपर बजट में बनकर होगी तैयार

Ramayana

Add DNA as a Preferred Source

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण (Ramayana) आए दिन चर्चा में रहती है. इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जहां भगवान राम का रोल निभाएंगे वहीं यश रावण (Yash as Ravana) के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म की स्टारकास्ट के साथ ही ये अपने वर्ल्ड क्लास VFX, ग्रैंड सेट्स और शानदार विज़ुअल को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है. इसी बीच फिल्म के बजट भी सामने आ गया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.

रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 में रिलीज होगा और इसका दूसरा पार्ट 2027 को. इस फिल्म का बजट सामने आ गया है. खबरें हैं कि इसका बजट 4000 करोड़ रुपये यानी लगभग 500 मिलियन डॉलर होगा. प्रखर गुप्ता एक्सपीरियंस पॉडकास्ट पर बोलते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर नमित ने बजट का खुलासा किया. उन्होंने कहा 'सभी ने मुझे पागल कहा. कोई भी भारतीय फिल्म बजट के लिहाज से इसके करीब नहीं आती है.'

नमित ने आगे कहा 'हम दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म, सबसे बेहतरीन कहानी के लिए बना रहे हैं. मुझे अब भी लगता है कि यह कुछ बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से सस्ती है.' फिल्म का पहला पार्ट 2026 और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होने वाला है. इसमें एआर रहमान और हंस जिमर का संगीत होगा.

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor से Sai Pallavi तक, Nitesh Tiwari की रामायण में ये एक्टर्स निभाएंगे अहम किरदार, जान लें पूरी स्टारकास्ट

रामायण उन बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. ये भी भारत की सबसे मंहगी फिल्म होगी. इससे पहले ये ताज कल्कि 2898एडी के सिर सजा था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement