Advertisement

Ram Setu Review: Akshay Kumar ने किया इंप्रेस, लोग बोले- इस बात से लगेगा इमोशनल शॉक

Ram Setu Review: Akshay Kumar की फिल्म को फैंस ने रिएक्शन दे दिया है. कई लोगों को अक्षय की फिल्म पसंद आई है.

Latest News
Ram Setu Review: Akshay Kumar ने किया इंप्रेस, लोग बोले- इस बात से लगेगा इमोशनल शॉक

Akshay Kumar Film Ram Setu: अक्षय कुमार फिल्म राम सेतु

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ram Setu Review: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'राम सेतु' सिनेमाघरों में आ चुकी है. दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को देखने कई लोग पहुंच रहे हैं. वहीं, अक्षय की ये फिल्म देखने के बाद कईयों ने सोशल मीडिया पर अपने रिव्यूज देने भी शुरू कर दिए हैं. ट्विटर पर मिल रहे फिल्म को रिव्यूज (Ram Setu Twitter Review) को देखें तो कईयों को ये फिल्म खूब पसंद आई है. फिल्म को शानदार रिव्यू देते हुए कई लोगों ने ये भी कहा है कि 'राम सेतु' की एक बाद सभी को बड़ा इमोशनल शॉक दे सकती है. वहीं, सभी रिव्यूज से एक बात तो जाहिर है कि ये लोगों को खूब पसंद आई है.

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की फिल्म को ताबड़तोड़ रिव्यूज मिल रहे हैं जिनमें ज्यादातर पॉजिटिव दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने राम सेतु को 4 स्टार देते हुए लिखा- 'फिल्म एक एडवेंचर और पहेलियों से भरी है जिसमें राम और राम सेतु के होने का सबूत ढूंढ़ा जा रहा है. इस फिल्म में कुछ ऐसा दिखने वाला है जो हमें बड़ा इमोशनल शॉक देने वाला है. अक्षय कुमारा इंडियाना जोन्स के अवतार में एनर्जी से भरे हुए दिखाई देने वाले हैं. #Satyaraj बेहतरीन है. फिल्म सुपरहिट होने वाली है'.

ये भी पढ़ें- Thank God Twitter Review: तमाम विवाद के बावजूद लोगों को पसंद आ रही है फिल्म, Sidharth-Ajay की भी जमकर हो रही तारीफ

एक अन्य ने लिखा- 'राम सेतु रिव्यू- मैंने राम सेतु देख ली है और ये फिल्म सिर्फ अच्छी ही नहीं है बल्कि ये राम सेतु से जुड़ा हमारे भारत का इतिहास भी दिखाती है... फिल्म का डायरेक्शन और वीएफएक्स भी काफी अच्छा है. फिल्म की कहानी और इसकी स्टारकास्ट भी बेहतरीन है. इस बार जैकलीन ने भी अच्छा काम किया है'.

ये भी पढ़ें- Ram Setu में नजर आएंगे रामायण के 'राम', ट्रेलर के इस सीन में दिखी झलक!

वहीं, एक और रिव्यू में थिएटर में डांस करते दर्शकों का वीडियो शेयर किया गया है और इसके साथ ही लिखा है- 'फिल्म ने थिएटर में आग लगा दी है. श्रीराम हमारा गर्व हैं. RamSetu #RamSetuReview'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement