Advertisement

Ram Setu को बचाने के मिशन पर निकले Akshay Kumar-Jacqueline Fernandez, टीजर में एक्शन भी है और ड्रामा भी

Ram Setu फिल्म का धमाकेदार Teaser रिलीज हो गया है. इस वीडियो में Akshay Kumar-Jacqueline Fernandez एक मिशन को पूरा करते हुए नजर आ रहे.

Latest News
Ram Setu को बचाने के मिशन पर निकले Akshay Kumar-Jacqueline Fernandez, टीजर में एक्शन भी है और ड्रामा भी

Ram Setu राम सेतु

 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जब से अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ की अनाउंसमेंट हुई है तबसे फैंस फिल्म की झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म राम सेतु (Ram Setu official teaser) का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस धमाकेदार टीजर में अक्षय राम सेतु को बचाते नजर आएंगे. 56 सेकेंड के इस टीजर वीडियो में धांसू एक्शन सीन नजर आए हैं. इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म राम सेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuchha) भी नजर आने वाली हैं. फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है. फिल्म के टीजर की बात करें तो ये एक रहस्यमयी दुनिया की सैर कराता है. टीजर के शुरुआत में अक्षय राम सेतु को बचाने की बात कहते हैं. 

ये भी पढ़ें: Ram Setu अब OTT पर नहीं बल्कि थिएटर्स में होगी रिलीज, जानिए मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला

टीजर के बैकग्राउंड म्यूजिक की बात करें तो ये भी धमाकेदार है. ये फिल्म अक्षय की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ-साथ अमेजन प्राइम वीडियो, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और लाइका प्रोडक्शंस में बनी है. 

सोशल मीडिया पर टीजर को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग जमकर इसे शेयर कर रहे हैं. फिलहाल अक्षय की इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. इस साल ये उनकी पांचवी फिल्म होगी. इससे पहले इसी साल उनकी 4 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जो किसी भी तरह का धमाल मचाने में नाकामयाब रहीं. उनकी चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थीं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement