Advertisement

Raksha Bandhan Box Office Collection: Akshay Kumar की फिल्म नहीं दिखा पा रही हैं अपना दम, तीन दिन में हुई इतनी कमाई

Raksha Bandhan Box Office Collection: रिलीज के तीसरे दिन भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह तलाशने की कोशिश कर रही है. हालांकि, इस बार इस फिल्म की टक्कर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) से है.

Latest News
Raksha Bandhan Box Office Collection: Akshay Kumar की फिल्म नहीं दिखा पा रही हैं अपना दम, तीन दिन में हुई इतनी कमाई

Akshay Kumar Film Raksha Bandhan: अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Raksha Bandhan Box Office Collection: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्मों से इस साल दर्शक कन्नी काटते हुए नजर आ रहे हैं. इस साल अक्षय कुमार की तीन फिल्में आ चुकी हैं. तीन में से दो फिल्में फ्लॉप रही हैं. वहीं अक्षय कुमार की हालिया फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) से भी ऐसे ही आसार नजर आ रहे हैं. राखी के त्योहार पर रिलीज हुई फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म ने तीन दिन की कमाई में मजह 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. शनिवार को वीकेंड होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में इस फिल्म के लिए कोई सुधार देखने के लिए नहीं मिला. 

रक्षा बंधन में अक्षय कुमार दिल्ली के चांदनी चौक में एक गोलगप्पे की दुकान के मालिक लाला केदारनाथ के किरदार में हैं. जिसने कसम खाई है कि जब तक वह अपनी चार बहनों की शादी नहीं कर लेगा वह अपनी शादी नहीं करेगा. फिल्म में भूमि पेडनेकर अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आ रही हैं. इन कलाकारों के अलावा रक्षा बंधन में सादिया खतीब, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहजमीन कौर ने फिल्म में अक्षय की बहन की भूमिका निभाई है. इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है.

ये भी पढ़ें - Akshay Kumar पर भारी पड़े लाल सिंह चड्ढा, एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

रक्षाबंधन ने तीसरे दिन करीब 6.30-7 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन 8.20 करोड़ का और दूसरे दिन 6.40 करोड़ का बिजनेस किया था. इस तरह फिल्म ने तीन दिनों में 21 करोड़ कमाए हैं.

ये भी पढ़ें - Laal Singh Chaddha या फिर Raksha Bandhan किसे लोगों ने बताया साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

बात करें अक्षय कुमार की फिल्म  रक्षा बंधन की, तो इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया रही है. अपनी हालिया रक्षा बंधन के साथ अक्षय ने यह साबित किया है कि वह फैमिली एंटरटेनर हैं. यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ने ऐसी फिल्म की है जो समाज के लिए बेहद जरूरी हो. रक्षा बंधन भारत में दहेज प्रथा के मुद्दे को छूती है. इससे पहले अक्षय कुमार 'टॉयलेट -  एक प्रेम कथा' और पैडमैन जैसी फिल्मों में लीड रोल निभा चुके हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement