Advertisement

Rakhi Sawant: तीसरी शादी करने जा रही हैं राखी सावंत? नए 'दूल्हे' के साथ Video Viral

राखी सावंत (Rakhi Sawant) तीसरी बार शादी करने जा रही हैं. इससे जुड़ा एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Rakhi Sawant: तीसरी शादी करने जा रही हैं राखी सावंत? नए 'दूल्हे' के साथ Video Viral
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड कि 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत (Rakhi Sawant)  बीते कई दिनों से अपने पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के खिलाफ लड़ती नजर आ रही हैं. राखी ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके चलते वे इस वक्त सलाखों के पीछे हैं. इस बीच एक्ट्रेस को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद लोगों का सिर चकरा गया है. बता दें कि राखी सावंत एक बार फिर शादी करने जा रही हैं. 

जी हां, एक्ट्रेस का दुल्हन के जोड़े में एक वीडियो भी इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में राखी दुल्हन की तरह सज-धज कर, हाथ में लाल चूड़ा पहन, बड़ा सा घूंघट किए दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं, राखी के साथ उनका नया दूल्हा भी वहां मौजूद है. 

यह भी पढ़ें- Bisexual हैं Rakhi Sawant के 'धोखेबाज पति', वीडियो में Adil Khan की पहली गर्लफ्रेंड ने किए शॉकिंग खुलासे

हालांकि,  आपको बता दें कि इस बार राखी की ये शादी नकली होने वाली है. दरअसल, लंबे समय तक परेशानी झेलने के बाद एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को साइड कर एक बार फिर अपने काम पर वापस लौट गई हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की शूटिंग शुरू कर दी है. इंटरनेट पर वायरल हो रहा राखी सावंत का ये वीडियो इसी का हिस्सा है.

यहां देखें वीडियो-

 

 

चंद सेकंड की इस क्लिप में राखी को कहते हुए भी सुना जा सकता है कि वे फिर कभी शादी नहीं करने वाली हैं. राखी सावंत कहती हैं, 'एक बार शादी करी है, अब दोबारा कभी नहीं चाहिए...जिंदगी में मैं फिर कभी शादी का जोड़ा नहीं पहनना चाहूंगी. अब सीधा कब्र में जाएंगे लेकिन शादी नहीं करेंगे.' इसके अलावा वीडियो के अंत में राखी यह भी कहती हैं कि उनका बस एक ही दुल्हा है अभी और वो जेल में है.

यह भी पढ़ें- Valentine's Day पर Rakhi Sawant ने शेयर किए पति Adil के ऐसे वीडियो, देखकर लोग बोले 'दीदी चाहती क्या हो'  

गौरतलब है कि राखी सावंत अक्सर ही आदिल खान के साथ बाहों में बाहें डाले नजर आ जाती थीं. हालांकि, अपनी शादी की फोटोज वायरल करने के बाद जब एक्ट्रेस ने आदिल पर आरोप लगाए तो हर कोई दंग रह गया. बाद में कुछ समय के लिए दोनों के बीच सब कुछ ठीक होता भी नजर आया था लेकिन अब दोनों के इस रिश्ते ने एक घिनौना मोड़ ले लिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement