Advertisement

'तेरे Salman Bhai को कोई नहीं बचा सकता', Rakhi Sawant को Lawrence Bishnoi गैंग से मिला धमकी भरा मेल, दे डाली ये वॉर्निंग

Rakhi Sawant ने खुलासा किया है कि उन्हें Lawrence Bishnoi गैंग से धमकी भरा मेल मिला है जिसमें Salman Khan का जिक्र है. एक्ट्रेस का कहना है कि गैंग ने उनसे कहा है कि वो सलमान खान से दूर रहें. जानें क्या है पूरा मामला.

Latest News
'तेरे Salman Bhai को कोई नहीं बचा सकता', Rakhi Sawant को Lawrence Bishnoi गैंग से मिला धमकी भरा मेल, दे डाली ये वॉर्निंग

Salman Khan & Rakhi Sawant

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं. अपनी फिल्म के अलावा एक्टर बीते दिनों एक धमकी भरे ई-मेल (Salman Khan Receives Threat Mail) को लेकर भी चर्चा में थे. इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi), गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) और रोहित गर्ग (Rohit Garg) के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी. इसी बीच अब राखी सावंत ने भी कहा है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा ईमेल मिला है. राखी से इस मेल में कहा गया है कि वो सलमान खान के मामले से दूर रहें. 

राखी सावंत ने एक वीडियो में कहा है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा मेल मिला है. ये गैंग मुंबई में सलमान खान को मारने की योजना बना रहा है. मेल गुर्जर प्रिंस नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें भेजा गया है, जो दावा करता है कि वो लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से संबंधित है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें दो बार धमकी भरा ईमेल मिला, एक बार सुबह 7:22 बजे और फिर दोपहर 1:19 बजे.

इस मेल में कहा लिखा 'राखी हमारी तेरे साथ कोई लड़ाई नहीं है, तुम सलमान खान के मामले में शामिल मत हो वरना तुझे बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी. तेरे सलमान भाई को कोई नहीं बचा सकता. हम बॉम्बे में ही उसे मारेंगे. '

ये भी पढ़ें: 'KL Rahul कौन है' Rakhi Sawant के मुंह से निकल गई ऐसी बात, वीडियो देख लोगों ने लगा दी क्लास

ईटाइम्स के साथ बातचीत में राखी ने खुलासा किया 'वो कह रहे हैं कि अगर आप सलमान खान के बारे में बात करते हैं, तो हम आपको मार देंगे लेकिन मैं सलमान खान के बारे में बोलूंगी क्योंकि उन्होंने मेरी मां की मदद की थी जब उनकी तबियत खराब थी. उन्होंने 50 लाख रुपये खर्च किए थे मेरी मां को कैंसर से बचाने के लिए. मैं क्यों न बोलूं? उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को गोली मार दी. लोग कैंडल मार्च में चलते हैं और किसी की मौत के बाद रोते हैं. क्या हमें एक इंसान के जिंदा होने पर स्टैंड नहीं लेना चाहिए?'

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant: मां Jaya Bheda के निधन के बाद Salman Khan ने किया राखी सावंत को फोन, भाई राकेश ने कही ये बात

एक महीने पहले राखी ने सलमान खान के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से माफी मांगी थी. एक्ट्रेस ने कहा था 'मैं सलमान खान भाई की तरफ से बिश्नोई समाज से माफी मांगती हूं. मेरे भाई सलमान पर बुरी नजर मत रखो.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement