Advertisement

Rakhi Sawant-Adil Durrani: 'मैं हीरो बन गया और तुम जोकर', राखी सावंत का छलका दर्द, पति आदिल पर लगाए गंभीर आरोप

Rakhi Sawant ने एक बार फिर Adil Durrani को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है. एक्ट्रेस का कहना है कि आदिल ने केवल उनका इस्तेमाल किया है.

Rakhi Sawant-Adil Durrani: 'मैं हीरो बन गया और तुम जोकर', राखी सावंत का छलका दर्द, पति आदिल पर लगाए गंभीर आरोप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) की शादी को लेकर जारी हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है.  शुरुआत में बड़ी मुश्किल से दोनों की शादी ट्रेक पर आई थी. आदिल खान दुर्रानी ने काफी जद्दोजहद के बाद राखी के साथ अपने इस रिश्ते को कबूल किया था लेकिन अब एक बार फिर दोनों के अलग होने की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. 

राखी सावंत बीते कई दिनों से मीडिया के सामने रोते-बिलखते हुए नजर आ रही हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने आदिल के किसी और लड़की के साथ अफेयर होने की बात भी कही है. अब एक बार फिर राखी सावंत ने अपने पति आदिल को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है. मामले को लेकर ई टाइम्स से हुई एक बातचीत के दौरान राखी सावंत ने कहा है कि आदिल ने उन्हें केवल अपना नाम बनाने के लिए इस्तेमाल किया है.

यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant-Adil Durrani: फिर खतरे में पड़ी राखी सावंत की शादी, हाथ जोड़कर बोलीं 'मेरी शादीशुदा जिंदगी में मत आओ'

क्या बोलीं राखी सांवत?
ई टाइम्स की खबर के मुताबिक, राखी सावंत ने कहा, 'लोग मेरा मजाक बना रहे हैं, उन्हें ये सब ड्रामा लग रहा है. उनके घर में भी बहन बेटियां हैं, अगर उनके साथ भी ऐसा होता तो क्या वे इस तरह से पेश आते? मेरी मां को गुजरे हुए 4 दिन नहीं हुए हैं, ये मेरा नाटक नहीं है.'

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'वो (आदिल खान) कल मुझपर हंस रहा था. कह रहा था कि सार्वजनिक रूप से बोलने पर दुनिया मेरा मजाक उड़ा रही है. उसने (आदिल खान) कहा कि मैं हीरो बन गया और तुम जोकर.' 

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी की फोटोज शेयर कर फैंस के बीच खलबली मचा दी थी. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनकी शादी करीब 7 महीने पहले ही हो चुकी है लेकिन आदिल ने उनसे ये बात छिपाने के लिए कहा था. इतना ही नहीं, राखी ने उस वक्त आदिल का किसी और लड़की के साथ अफेयर होने की जानकारी भी दी थी. बाद में बड़ी मुश्किल से आदिल ने राखी के साथ अपने रिश्ते को कबूल किया. 

यह भी पढ़ें- 'मुझे फ्रिज में नहीं जाना है,' पति Adil Durrani पर बरसीं Rakhi Sawant, दे डाली ये वार्निंग 

राखी सावंत की मां जया भेड़ा के निधन के बाद वे अपनी पत्नी का सहारा बने भी नजर आए. हालांकि, अब एक बार फिर दोनों के इस रिश्ते ने अलग मोड़ ले लिया है. राखी सावंत का कहना है कि आदिल खान का किसी और महिला के साथ एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर चल रहा है और अब वे उन्हें तलाक देने की धमकी दे रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement