Advertisement

Rakhi Sawant-Adil Durrani: फिर खतरे में पड़ी राखी सावंत की शादी, हाथ जोड़कर बोलीं 'मेरी शादीशुदा जिंदगी में मत आओ'

Rakhi Sawant की शादी खतरे में हैं, एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया है. इससे जुड़ा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Latest News
Rakhi Sawant-Adil Durrani: फिर खतरे में पड़ी राखी सावंत की शादी, हाथ जोड़कर बोलीं 'मेरी शादीशुदा जिंदगी में मत आओ'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) के दुख खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाल ही में लंबी बीमारी के बाद राखी के सिर से मां जया भेड़ा (Jaya Bheda) का साया उठ गया. मां की मौत के बाद राखी पर दूखों का पहाड़ टूट पड़ा. एक्ट्रेस जया भेड़ा की याद में फूट-फूटकर रोती नजर आईं. इधर, मां के जाने के गम से अभी एक्ट्रेस उभरीं भी नहीं थीं कि उनके जीवन में एक नए दुख ने दस्तक दे दी है. 

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राखी बुरी तरह रोती नजर आ रही हैं. चंद सेकंड के इस वीडियो में एक्ट्रेस चींख-चींखकर कह रही हैं कि उनकी शादी खतरें में है और वे बहुत ही ज्यादा डिप्रेशन से जूझ रही हैं. राखी ने कहा, 'मैं बहुत डिस्टर्ब हूं. मेरी शादी खतरे में है. मुझे मेरी शादी बचानी है. तू मुझे मार क्यों नहीं देता खुदा, शादी कोई मजाक या खेल नहीं है.'

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant Mother Funeral: मां की अंतिम विदाई पर फट पड़ा राखी का कलेजा, पत्नी को संभालते नजर आए आदिल

राखी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने जाते-जाते आगे कहा, 'किसी को क्या मिलता है मेरी जिंदगी में आकर? किसी को क्या मिल रहा है, जो मेरी शादीशुदा जिंदगी में आ रहा है?'

यहां देखें वीडियो-

 

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे राखी हाथ जोड़ते हुए कह रही हैं, 'सुनो मुझ पर और जुल्म मत करो. मैं बहुत डिस्टर्ब हूं.' हालांकि, वे यह सब कह किसके लिए रही हैं, इस बारे में अभी कुछ साफ नहीं हो सका है. 

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant के पति ने गलती से दिखा दिया हनीमून वीडियो, शर्म से लाल हो गईं 'ड्रामा क्वीन' 

बता दें कि राखी सावंत ने बीते कुछ समय पहले ही बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) के साथ अपनी शादी का ऐलान किया था. इसके साथ ही राखी ने यह भी बताया कि आदिल उन्हें धोखा दे रहे हैं, उन्हें शक है कि आदिल का अफेयर किसी और के साथ चल रहा है. दूसरी ओर शुरुआत में आदिल ने भी राखी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई थी. बड़ी मुश्किल से दोनों का ये रिश्ता ट्रेक पर आया था.  हालांकि, अब इस नए वीडियो को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आदिल और राखी सावंत के रिश्ते में कुछ तो गड़बड़ जरूर चल रही है. अब ये गड़बड़ क्या है, इस बात का खुलासा तो खुद राखी सांवत ही कर सकती हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement