Advertisement

लोकसभा स्पीकर के चेंबर में हंगामा, विपक्ष के सांसदों पर हंगामे का आरोप, स्पीकर को गालियां दी गई- किरेन रिजिजू, कांग्रेस सांसद स्पीकर के चेंबर में घुसे-रिजिजू, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा स्थगित | ढाका- BNP, जमात के बीच सीधी टक्कर, बांग्लादेश में 299 सीटों के लिए वोटिंग जारी | रंग में भंग डालने वालों पर कार्रवाई होगी-योगी, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं-योगी, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए- योगी, कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो-CM योगी, महाशिवरात्रि के लिए संभल में अलर्ट जारी, संभल के शिव मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा, महाशिवरात्रि के लिए संभल प्रशासन तैयार | पुलिस शिवम मिश्रा को कोर्ट लेकर पहुंची, कानपुर-लेम्बोर्गिनी हादसे से जुड़ी बड़ी खबर

Rakhi Sawant का नया कारनामा, Dussehra पर बन गईं 10 सिर वाली फीमेल रावण

Rakhi Sawant ने Dussehra पर कुछ ऐसा कारनामा किया है, जिसे देखने वाले हैरान रह गए हैं. राखी सावंत हाल ही में 10 सिर वाली फीमेल Ravan बन गई हैं.

Latest News
Rakhi Sawant का नया कारनामा, Dussehra पर बन गईं 10 सिर वाली फीमेल रावण

Rakhi Sawant Ravana Avatar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहने के लिए कोई न कोई नया कारनामा करके दिखा देती हैं. हाल ही में राखी ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसे देख कर लोग हैरान हैं. आज दशहरे (Dussehra) खास दिन पर राखी सावंत एक अलग ही रुप में दिखाई दीं. राखी पपराजी के सामने रावण (Ravan) बनकर आईं और उन्होंने दस सिरों के साथ पोज दिए. इस दौरान वो कैमरों के सामने अजीबो गरीब डायलॉग्स बोलती दिखाई दीं.

राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राखी सावंत दस सिर लगाए, हाथ में गदा लिए और ब्लैक- गोल्डन रंग के कपड़े पहने दिखाई दे रही हैं. उन्होंने सिर पर मुकुट पहन रखा है और चेहरे पर काले रंग से मूछ बनाई है. इस लुक के साथ माथे पर टीका लगाए और काला चश्मा पहने राखी पपर्जी के सामने पहुंच गईं. वो कैमरे के सामने गदा लेकर पोज देती नजर आईं. राखी का ये कारनामा पपराजी के साथ आस- पास के लोग भी आंखें फाड़- फाड़ कर देखते रहे. यहां देखें वायरल हो रहा राखी का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant ने कॉपी किया इस एक्ट्रेस का हॉट लुक, लोग बोले 'हिजाब भूल गई?' 

राखी सावंत इससे पहले भी अपने कई कारनामों को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं. बीते दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब विवादों में रहीं. राखी ने आदिल खान पर घरेलू हिंसा और धोखेबाजी के साथ कई गंभीर आरोप लगाए थे और आदिल ने जेल से लौटने के बाद राखी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की थी. राखी पहले तो तलाक ना देने की बात कर रही थीं लेकिन इसके बाद उन्होंने तलाक की अर्जी दे दी.

ये भी पढ़ें- राखी सावंत के खिलाफ तनुश्री दत्ता ने दर्ज करवाई FIR, जाने क्या है पूरा मामला

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement