Advertisement

Rakhi Sawant ने Malaika Arora की चाल का उड़ाया मजाक, वीडियो देखकर भड़के फैंस

Rakhi Sawant ने पपराजी के सामने Malaika Arora की नकल करके दिखाई है और इस वीडियो को देखकर मलाइका के फैंस नाराज हो गए हैं.

Rakhi Sawant ने Malaika Arora की चाल का उड़ाया मजाक, वीडियो देखकर भड़के फैंस

Rakhi Sawant Mocked Malaika Arora Walk: राखी सावंत ने उड़ाया मलाइका का मजाक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' कही जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो पपराजी के सामने वो कोई न कोई दिलचस्प कारनामा करती दिखाई दे जाती हैं. हाल ही में राखी सावंत ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसे देखकर मालाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के फैंस ऑफेंड हो गए हैं. राखी का एक वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें वो मलाइका की चाल (Malaika Arora Walk) का मजाक उड़ाती दिखाई दे रही हैं. हालांकि, इस पर खुद मलाइका का कोई रिएक्शन नहीं आया है.

दरअसल, राखी सावंत को हाल ही में पपराजी ने जिम के बाहर स्पॉट किया है. यहां पर राखी पपराजी को कॉरिडोर में पोज दे रही थीं लेकिन अचानक उन्होंने फैसला लिया कि वो कैमरे के सामने मलाइका अरोड़ा की वॉक करके दिखाएंगी. इसके बाद जिम आउटफिट में वो मलाइका की तरह चलने लगीं और उन्होंने मलाइका की वॉक का जमकर मजाक उड़ाया. इस वीडियो में सभी ठहाके मारते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, वीडियो में राखी ये कहती दिखीं कि उन्हें मलाइका की वॉक बहुत पसंद है. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Arbaaz Khan ने बताया तलाक के बाद Ex वाइफ से बात करना क्यों है जरूरी, Malaika Arora पर कही ये बात

इस वीडियो को देखकर मलाइका के फैंस नाराज हो गए हैं. कईयों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए इसे भद्दा मजाक बताया है. बता दें कि अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में खुद मलाइका अरोड़ा भी ये कहती दिखाई दे चुकी हैं कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है कि लोग उनके चलने के तरीके को 'डक वॉक' कहते हैं. वो इस बात पर हैरान हैं कि लोग इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल भी करते हैं. हालांकि, अभी राखी के वीडियो पर मलाइका ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें- Arjun Kapoor को छोड़ ये किसको मिस कर रही हैं Malaika Arora, नए पोस्ट ने मचाई खलबली

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement