Advertisement

Rakhi Sawant का पति जेल से कर रहा हत्या की प्लानिंग, पुलिस को खरीदने की तैयारी? एक्ट्रेस ने सुनाई ऑडियो रिकॉर्डिंग

Rakhi Sawant ने अपने पति Adil Khan पर एक बार फिर से शॉकिंग आरोप लगाया है. उन्होंने ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाते हुए जान के खतरे का डर जाहिर किया है.

Rakhi Sawant का पति जेल से कर रहा हत्या की प्लानिंग, पुलिस को खरीदने की तैयारी? एक्ट्रेस ने सुनाई ऑडियो रिकॉर्डिंग

Rakhi Sawant Husband Adil Khan Planning To Kill Her: राखी सावंत को जान का खतरा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्होंने बीते दिनों पति आदिल खान (Adil Khan) पर घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें जेल के अंदर करवा दिया. वहीं, अब उन्होंने मैसूर जेल में बंद आदिल पर एक और शॉकिंग आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि आदिल उन्हें जान से मारने की प्लानिंग कर रहे हैं. यही नहीं राखी का कहना है कि आदिल न जेल के अंदर से ही उनकी हत्या के सारे इंतजाम भी कर लिए हैं.

राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले ही पपराजी को बताया था कि उनका पति जेल से फोन करता है और उनसे माफी मांगता है. वहीं, अब राखी ने आरोप लगाया है कि आदिल जेल से उन्हें जान से मरवाने की प्लानिंग कर रहे हैं. राखी का कहना है कि आदिल ने किसी किलर को सुपारी दे दी है. उन्होंने ये भी बताया कि इस प्लानिंग की जानकारी उन्हें कैसे हुई. राखी ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई, जिसमें उनका कोई शुभचिंतक आदिल के क्रिमिनल इरादों के बारे में डिटेल्स दे रहा है. ये शख्स बता रहा है कि आदिल पुलिसवालों को खरीदने की तैयारी भी कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan और Anushka Sharma ने बाइक पर बैठकर की ये बड़ी गलती, अब पुलिस ने लिया एक्शन

राखी का कहना है कि आदिल ये सब उनकी प्रॉपर्टी हासिल करने के लिए कर रहे हैं. राखी ने कहा कि 'मै अपने दुश्मनों पर जीत पाने के लिए और सुरक्षित करने के लिए दुआएं कर रही हूं, मुझे यकीन है कि अल्लाह मेरी दुआ कबूल करेगा. आदिल ने जेल में रहकर मेरा डेथ कॉन्ट्रेक्ट किसी किलर को दिया है'. राखी ने आदिल को मैसेज देते हुए आगे कहा कि 'तुम मुझे मार नहीं सकते हो. तुम ऐसा मेरी प्रॉपर्टी हासिल करने के लिए कर रहे हो?'

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant का भाई अरेस्ट, राकेश सावंत के खिलाफ बिजनेसमैन ने की शिकायत, जानें पूरा मामला

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement