Advertisement

Rakhi Sawant के पति Adil Durrani अब रेप केस में फंसे, इंटीमेट Photo लीक करने की दी थी धमकी

Rakhi Sawant के पति Adil Khan Durrani पर ईरानी स्टूडेंट ने रेप का मामला दर्ज कराया है. इसके साथ ही स्टूडेंट ने आदिल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.

Rakhi Sawant के पति Adil Durrani अब रेप केस में फंसे, इंटीमेट Photo लीक करने की दी थी धमकी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. राखी ने आदिल पर मारपीट, अननेचुरल सेक्स, पैसा गबन से लेकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तक कई गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके चलते आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, इन सब के बीच अब आदिल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने की खबर सामने रही है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की एक स्टूडेंट ने आदिल पर रेप का मामला दर्ज करवाया है. कहा जा रहा है कि स्टूडेंट डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई के लिए भारत के मैसूर आई थी. यहां एक रेस्तरां पर उनकी मुलाकात आदिल खान दुर्रानी से हुई. धीरे-धीरे दोनों दोस्त बने और फिर दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गईं.

यह भी पढ़ें- 'Adil ने मेरे न्यूड पैसों के लिए बेचे', राखी सावंत ने अपने पति पर लगाया चौंकाने वाला इल्जाम  

अब ईरानी स्टूडेंट ने आदिल पर उन्हें झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है. स्टूडेंट ने अपनी शिकायत में बताया कि आदिल खान दुर्रानी ने ना केवल उन्हें शादी का झांसा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उनके साथ रेप किया, बल्कि उन्हें धमकी भी दी.

मिली जानकारी के मुताबिक, ईरानी स्टूडेंट ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकाया में खुलासा करते हुए बताया है, 'जब 5 महीने पहले मैंने आदिल से शादी करने की मांग की तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया. आदिल ने कहा कि उसने मेरी जैसी कई लड़कियों के साथ, इसी तरह के संबंध हैं.'

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant ने जब पति से मांगे थे अपनी मेहनत के 1.50 करोड़ रुपये, मासूम सी शक्ल बनाकर आदिल ने किया था 'झूठा वादा'

वहीं, जब स्टूडेंट ने पुलिस में जाने की बात कही तब आदिल ने  स्नैपचैट पर दो मोबाइल नंबरों से लड़की की कुछ इंटीमेट तस्वीरें उसे भेजीं. पीड़िता ने अपनी शिकायत में दोनों फोन नंबर बताते हुए कहा, 'उसने पुलिस का नाम सुनने के बाद मेरी इंटीमेट तस्वीरें लीक और उन्हें मेरे पैरेंट्स को फॉरवर्ड करने की धमकी दी. इतना ही नहीं, आदिल खान दुर्रानी ने कहा था कि अगर मैं उसके खिलाफ कोई शिकायत करती हूं  तो वो मुझे जान से मार देगा.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement