Advertisement

Rakhi Sawant के भाई ने दिखाया किस तरह पीटता था पति Adil Khan, फोटो में दिखाए चोट के निशान

Rakhi Sawant के भाई ने फोटो के साथ सबूत देते हुए दिखाया किस तरह Adil Khan ने उन्हें जानवरों की तरह पीटा था.

Latest News
Rakhi Sawant के भाई ने दिखाया किस तरह पीटता था पति Adil Khan, फोटो में दिखाए चोट के निशान

Rakhi Sawant Brother Accused Adil Khan For Domestic Violence: राखी सावंत के भाई ने दिखाई मारपीट के निशान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan) पर घरेलू हिंसा (Domestic Violence) के साथ- साथ बेवफाई के आरोप भी लगाए हैं. राखी सावंत ने बताया कि किस तरह उनके पति ने कुरान पर हाथ रखकर गर्लफ्रेंड को छोड़ने की कसम खाई थी लेकिन फिर उसी गर्लफ्रेंड के कहने पर उस वक्त पीटा जब वो नमाज़ पढ़ रही थीं. वहीं, अब राखी के भाई राकेश सावंत भी अपनी बहन का साथ देने के लिए आगे आ गए हैं. उन्होंने तस्वीरें दिखाई हैं कि किस तरह आदिल ने राखी को जानवरों की तरह पीटा था.

राखी सावंत काफी समय से अपने पति की बेवफाई को लेकर अपने पति की बेवफाई को लेकर खुलकर बात करती दिखाई दे रही हैं. वहीं, उसके बाद दोनों के बीच सुलह भी हो गई थी लेकिन राखी ने फिर से आदिल पर हाथ उठाने का आरोप लगाया और दोनों के बीच मुश्किलों और भी बढ़ गईं. राखी सावंत ने फिर अपने पति की गर्लफ्रेंड पर भी खुलासा किया था. उन्होंने लड़की की तस्वीर भी सभी के साथ शेयर कर डाली. वहीं, अब राखी के भाई राकेश ने सभी को एक्ट्रेस की चौंकाने वाली तस्वीरें दिखाई हैं जिनमें राखी के शरीर पर कई चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Video: राखी सावंत ने अपने हाथों से खिलाया आदिल को खाना, कहा आदिल को नहीं करुंगी कभी माफ, देखें वीडियो

राखी सावंत के भाई ने बताया कि आदिल ने राखी को जानवरों की तरह पीटा और उसकी जान लेने की कोशिश की ताकि सारी प्रॉपर्टी खुद हड़प ले. इसके बाद उनके बगल में खड़े एक शख्स ने राखी की कई तस्वीरें दिखाई हैं जिनमें उनके शरीर पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं. बता दें कि राखी ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है.

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant के पति Adil Durrani को पुलिस ने पकड़ा, एक्ट्रेस बोलीं 'अब मैं लूंगी डिवॉर्स'  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement