Advertisement

Rakhi Sawant का भाई अरेस्ट, राकेश सावंत के खिलाफ बिजनेसमैन ने की शिकायत, जानें पूरा मामला

Rakhi Sawant के भाई Rakesh Sawant को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये कार्रवाई एक बिजनेसमैन की शिकायत के बाद की गई है.

Latest News
Rakhi Sawant का भाई अरेस्ट, राकेश सावंत के खिलाफ बिजनेसमैन ने की शिकायत, जानें पूरा मामला

Rakhi Sawant Brother Rakesh Arrested: राखी सावंत का भाई गिरफ्तार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Rakhi Sawant Brother Arrested: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. बीते दिनों उन्होंने पति आदिल खान की ज्यादतियों की वजह से पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाए थे. वहीं, अब खबर आ रही है कि उनके भाई राकेश सावंत (Rakesh Sawant) तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ओशीवारा पुलिस ने राकेश को एक शिकायत के बाद अरेस्ट किया है, जो एक बिजनेसमैन ने उनके खिलाफ दर्ज करवाई थी. हैरानी वाली बात ये है कि ये पूरा विवाद तीन साल पुराने पैसों के लेन- देन से जुड़े एक मामले को लेकर है.

दरअसल, राखी सावंत के भाई राकेश को चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया गया है. ये मामला तीन साल पुराना है, पहले इस केस को कोर्ट ले जाया गया था. जहां पर सुनवाई के दौरान पैसे वापस करने की शर्त पर अदालत ने राकेश सावंत को बेल दे दी थी. हालांकि, वादे के मुताबिक राकेश ने बिजनेसमैन के पैसे नहीं लौटाए इसके बाद कोर्ट की ओर से दोबारा अरेस्ट वारंट जारी किया गया. पुलिस ने हाल ही में राकेश को गिरफ्तार कर लिया है और 22 मई तक उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant से पति आदिल ने मांगी माफी, एक्ट्रेस बोलीं 'माफ किया तो मेरी जान का खतरा है'

बता दें कि राकेश अपनी बहन राखी के साथ मुश्किल दौर में डट कर खड़े रहे हैं. जब आदिल के खिलाफ राखी लड़ रही थीं तो राकेश उनका सहारा बनकर सपोर्ट करते दिखे थे. राकेश ने बहन की तरफ से मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया था कि जिस दिन राखी की मां का निधन हुआ था, उसी दिन आदिल ने राखी पर हाथ उठाया था. राकेश ने आरोप लगाया था कि आदिल ने राखी से पैसे उधार लिए हैं और वो लौटा नहीं रहा है. वहीं, भाई की गिरफ्तारी से राखी को भी बड़ा झटका लगा होगा.

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant: फिर आई 'ड्रामा क्वीन' की बारात? दुल्हन के लुक में आईं नजर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement