Advertisement

Rakhi Sawant की 'बेस्ट फ्रेंड' ने गिनाए एहसान, 'पेट्रोल से लेकर जूते तक' वीडियो में खोली सारी पोल

Rakhi Sawant की 'बेस्ट फ्रेंड' Rajshree More ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी और इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Latest News
Rakhi Sawant की 'बेस्ट फ्रेंड' ने गिनाए एहसान, 'पेट्रोल से लेकर जूते तक' वीडियो में खोली सारी पोल

Rakhi Sawant Best Friend Rajshree More: राखी सावंत की बेस्ट फ्रेंड राजश्री मोरे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राखी सावंत (Rakhi Sawant) की पर्सनल लाइफ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है. जेल से बाहर आने के बाद उनके पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) ने पोल खोल अभियान चलाना शुरू कर दिया है. आदिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंड के दौरान पत्नी पर जमकर कीचड़ उछाला. आदिल ने यहां तक कह दिया कि राखी मां नहीं बन सकतीं लेकिन बाद में उनकी ये बात झूठी निकली. आदिल के बाद अब राखी की बेस्ट फ्रेंड राजश्री मोरे (Rajshree More) ने भी एक्ट्रेस पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. FIR के बाद अब राजश्री ने अपनी दोस्त के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है.

विरल भयानी ने राजश्री मोरे का एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का है. मीडिया से बात करते हुए राजश्री, राखी के बारे में चौंकाने वाले खुलासे करती दिखाई दे रही हैं. राजश्री हाथ में एक कागज पकड़े हुए कहती दिख रही हैं कि 'राखी मुझे किसी भी तरह से आर्थिक मदद नहीं करती हैं बल्कि मैं राखी को करती हूं. राखी की मैंने इतनी मदद की है, गाड़ी के पेट्रोल, ड्राइवर, उनका टिफिन, रात का खाना सब फाइनैंस किया है. गाड़ी मेरी, कपड़े मेरे यहां तक जूता चप्पल भी मेरा'.

ये भी पढ़ें- 'उसने मार-मार कर इस्लाम कबूल करवाया', पति Adil पर Rakhi Sawant ने किए शॉकिंग खुलासे

राजश्री बताती हैं कि राखी उनका अच्छा पर्स भी देख लें तो उसे मांग लेती थीं और. राजश्री कहती हैं कि 'राखी सावंत को मेरी किडनी के अलावा सबकुछ मिल चुका है. राखी बीमर है, उसे प्लीज जनता 'गेट वेल सून' के मैसे भेजिए. राखी कुत्ते की तरह चढ़ जाती है, वो बंद करवाइए. उसे लगता है कि वो किसी को भी बर्बाद करती सकती है. उसको धमकी दे सकती हैं, बिजनेस और कैरेक्टर खराब कर सकती हैं तो राखी मैडम इतना आसान नहीं है ये सब'. राजश्री का कहना है कि राखी ने उनके बिजनेस पर संगीन आरोप लगाए हैं. राखी का आरोप है कि राजश्री के स्टूडियो के अंदर वैश्यावृत्ति का काम होता है. राजश्री ने राखी को ये साबित करने का चैलेंज भी दे डाला.

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant बन सकती हैं मां, नहीं रिमूव कराया यूटरस, Ex पति आदिल के झूठे दावों के बाद वायरल हुआ ये वीडियो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement