Advertisement

Rakhi Sawant पर पति Adil Khan ने उठाया हाथ, दर्द सुनाते हुए बोलीं 'मेरा पिशाब हो गया'

Rakhi Sawant ने अपने पति Adil Khan पर चौंकाने वाला आरोप लगाया है. राखी ने बताया कि पति ने उनपर हाथ उठाया है.

Latest News
Rakhi Sawant पर पति Adil Khan ने उठाया हाथ, दर्द सुनाते हुए बोलीं 'मेरा पिशाब हो गया'

Rakhi Sawant Accused Husband Adil Khan Durrani: राखी सावंत ने पति आदिल खान दुर्रानी पर लगाया आरोप

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राखी सावंत (Rakhi Sawant) की पर्सनल लाइफ में भूचाल आया हुआ है. उन्होंने बीते दिनों ही खुलासा किया था कि उनके पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) का अफेयर चल रहा है. राखी सावंत ने मीडिया के सामने आकर पति को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी. हालांकि, इन सबके बीच राखी और आदिल एक हो गए थे. वहीं, एक बार फिर से राखी और आदिल के बीच दरार आ गई है और इस बार राखी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. राखी ने बताया है कि आदिल ने उन पर हाथ उठाया था. सिर्फ यही नहीं राखी ने बताया कि उनके साथ कितनी ज्यादती हुई है.

राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो पपराजी से बात करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में राखी कहती हुई दिख रही हैं कि- 'उसे शर्म आनी चाहिए, मेरे पति को बोलकर मुझे मरवाती है. उस दिन घर में आकर देखा तो आदिल के पूरे शरीर पर लव बाइट्स. मैं रो रही थी उसके पैर पकड़कर, मेरा पिशाब हो गया. आदिल ने मुझे लात मारा. आदिल मुझे छोड़कर जा चुका है. अगर मेरी मां का सही इलाज हो जाता... मेरा मां आखिरी सांसे ले रही थी और आदिल उस लड़की के साथ अपना बिस्तर गर्म कर रहा था'.

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant के खिलाफ हुए उनके भाई, पति Adil Durrani संग लड़ाई पर कह डाली ऐसी बात

राखी ने साफ कर दिया है कि पति के साथ एक बार फिर से उनका झगड़ा हो गया ह और इस बार आदिल उनकी जिंदगी से जा चुके हैं. इससे पहले जब राखी ने आदिल पर इल्जाम लगाया था तब आदिल ने मीडिया के सामने आकर तंज कसते हुए कहा था कि 'राखी जो कहती हैं सही होगा'. हालांकि, आदिल ने इशारा किया था कि वो राखी को धोखा नहीं दे रहे और उन्होंने अफेयर की खबरों से भी इनकार किया था.

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant: सारे ड्रामे के बीच आदिल ने कह डाली बड़ी बात, बोले 'जो राखी बोलती है सब सच है'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement