Advertisement

Hrithik Roshan-Saba Azad Wedding: नवंबर में19 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग दूसरी शादी करेंगे ऋतिक रोशन? पिता राकेश ने बताया सच

Hrithik Roshan-Saba Azad को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. कहा गया कि कपल नवंबर में शादी करने वाला है. इसपर राकेश रोशन का रिएक्शन सामने आया है.

Hrithik Roshan-Saba Azad Wedding: नवंबर में19 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग दूसरी शादी करेंगे ऋतिक रोशन? पिता राकेश ने बताया सच
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं.  इन दिनों ऋतिक अपनी लेडी लव सबा आजाद (Saba Azad) को लेकर खबरों में बने हुए हैं. बीते कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ऋतिक एयरपोर्ट पर सबा को किस करते नजर आए. वहीं, अब दोनों की शादी की खबरें जबरदस्त चर्चाओं में बनी हुई हैं. कहा जा रहा है कि ऋतिक इसी साल नवंबर के महीने में सबा आजाद संग दूसरी शादी करने वाले हैं. अब, इन खबरों पर एक्टर के पिता राकेश रोशन का रिएक्शन सामने आया है. 

क्या बोले राकेश रोशन?
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक के पिता राकेश रोशन से जब शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें परिवार की इस वेडिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है. राकेश रोशन ने कहा, 'मैंने अब तक इस बारे में कुछ भी सुना नहीं है.' इसके अलावा शादी की इन खबरों को लेकर ऋतिक और सबा में से किसी ने भी किसी तरह का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan: जल्द ही Saba Azad से शादी करने वाले हैं ग्रीक गॉड ऋतिक? वायरल ट्वीट ने मचाई सनसनी

वहीं, मामले को लेकर कपल के एक करीबी सूत्र कहते हैं, 'कोई भी उन्हें और उनके रिश्ते को स्पेस क्यों नहीं दे रहा है? दोस्ती हुई नहीं कि शादी की बात शुरू हो जाती है. वह अभी एक-दूसरे को समझ ही रहे हैं, उन्हें उनका स्पेस दें. ऋतिक पर उनके बच्चों की तरह कई जिम्मेदारियां हैं जिन्हें एक कोने में नहीं धकेला जा सकता है.'

बता दें कि सबा और ऋतिक की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. वहीं, एक्टर ने अपने 50वें बर्थडे पर सबा के साथ अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था. ऋतिक रोशन अगर सबा के साथ सात फेरे लेते हैं तो ये उनकी दूसरी शादी होगी. इससे पहले एक्टर ने सुजैन खान के साथ 20 दिसंबर 2000 को बड़ी ही धूमधाम के साथ शादी रचाई थी. हालांकि, उनका ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चक सका. इसके बाद 1 नवंबर 2014 को कपल ने तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए. 

ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड Saba Azad ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, फैंस बोले- ये हुई ना बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement