Advertisement

Raju Srivastava को जब आ गया था होश, सबसे पहले पत्नी से कहे थे ये चार शब्द

Raju Srivastava को एक वक्त पर धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे और उन्हें होश आ गया था, तब उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी Shikha Srivastava से बात की थी.

Latest News
Raju Srivastava को जब आ गया था होश, सबसे पहले पत्नी से कहे थे ये चार शब्द

Raju Srivastava Wife Shikha: राजू श्रीवास्तव ने की थी पत्नी शिखा से बात

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Raju Srivastava Passed Away: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आज जिंदगी की जंग हार गए. उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री, परिवार और फैंस के साथ पूरे देश को बड़ा सदम दिया है. उन्होंने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में आखिरी सांस ली है. राजू लंबे समय से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे. कार्डियक अरेस्ट के बाद राजू का इलाज चल रहा था. लाख कोशिशों के बाद डॉक्टर्स उन्हें होश में ला पाए थे और होश में आने के बाद राजू ने सबसे पहले अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव (Shikha Srivastava) से बात की थी. उन्होंने शिखा से 4 शब्द कहे थे जो आज सभी को रुला रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू के रूममेट और उनके खास दोस्तों में से एक अशोक मिश्रा ने बताया था कि जब राजू होश में आए थे तब वो सिर्फ चार शब्द ही बोल पाए थे क्योंकि वो लंबे समय से बेहोश थे और कुछ खा-पी नहीं पाए थे. नके शरीर में ज्यादा कुछ बोलने की ताकत नहीं थी. उस दौरान उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव सामने थीं और राजू ने उनसे कहा- 'हां, मैं ठीक हूं'.

ये भी पढ़ें- Raju Srivastava की पत्नी पर जब चोरों ने तान दी थी बंदूक, 12 साल की बेटी ने दिखाई ऐसी बहादुरी, मिल चुका है ये पुरस्कार

बताया गया था जैसे ही शिखा ने राजी के मुंह से ये शब्द सुने वैसे ही वो डॉक्टर के बाद दौड़ते हुए गईं और उन्हें जानकारी दी थी. इसके बाद शिखा ने मीडिया के सामने राजू की हेल्थ अपडेट भी दी थी. उन्होंने लोगों के पति के लिए दुआ करने की अपील भी की थी.

ये भी पढ़ें- Raju Srivastava ने होश में आते ही पत्नी से की बात, जानें अब कैसी है हालत?

बता दें कि राजू 10 अगस्त को ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें अचानक स्ट्रोक आया था. हालत बिगड़ती देख उन्हें फौरन इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर लंबे समय से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. वो एक वक्त पर होश में भी नहीं आ रहे थे लेकिन बाद में वो होश में आए और सेहत सुधरने की भी खबरें आईं लेकिन आज दिल तोड़ देने वाली खबर आई कि और राजू ने अस्पताल में इलाज के दौरान ही दमम तोड़ दिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement