Advertisement

Raju Srivastava ने होश में आते ही पत्नी से की बात, जानें अब कैसी है हालत?

Raju Srivastava की सेहत को लेकर अपडेट सामने आया है जिसके बाद फैंस को थोड़ी राहत मिली है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी पत्नी से बात की है.

Latest News
Raju Srivastava ने होश में आते ही पत्नी से की बात, जानें अब कैसी है हालत?

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और काफी समय से राजू वेंटिलेटर पर हैं. वहीं, हाल ही में उनकी सेहत को लेकर अपडेट सामने आया है. इस अपडेट के बाद उनके फैंस को थोड़ी राहत पहुंची है. बता जा रहा है कि राजू अब अपने हाथ-पैर हिला पा रहे हैं. इसके साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि होश में आने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी से बात करने की कोशिश की है.

दरअसल, चीफ एडवाइजर अजीत सक्सेना ने जानकारी दी है कि राजू को अब होश आ गया है. वहीं, उनकी हालत में भी सुधार आ गया है. इंडिया टुडे से बात करते हुए अजीत सक्सेना ने कहा कि राजू ने अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव से बात करने की कोशिश की है. उन्होंने ये नहीं बताया कि उन्होंने शिखा से क्या कहा है. अजीत के मुताबिक राजू अब खुद भी ठीक होने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Raju Srivastava Health Update: कॉमेडियन की सेहत में दिख रहा सुधार, यूपी सरकार ने देख-रेख के लिए उठाया बड़ा कदम

बता दें कि राजू को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें पिछले महीने एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वो एक होटल में रह रहे थे और जिम में वर्कआउट कर रहे थे लेकिन तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. बताया जा रहा है कि इस हालत में राजू से सिर्फ उनकी पत्नी ही मिल रही हैं. क्योंकि कॉमेडियन को इन्फेक्शन का खतरा है. राजू की बेटी अंतरा के कन्फर्म करने के बाद आया है कि उनके पिता की हालत अब ठीक है.

ये भी पढ़ें- Raju Srivastava की पत्नी पर जब चोरों ने तान दी थी बंदूक, 12 साल की बेटी ने दिखाई ऐसी बहादुरी, मिल चुका है ये पुरस्कार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement