Advertisement

Raju Srivastava की खराब हालत पर छलका Rajpal Yadav का दर्द, वीडियो में बोले- भाई राजू बाहर आओ

Raju Srivastava की हालत को लेकर अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का रिएक्शन आया है. उन्होंने बताया है वो किस कदर चिंता में हैं. राजपाल ने राजू को गले लगाने की इच्छा भी जाहिर की है.

Latest News
Raju Srivastava की खराब हालत पर छलका Rajpal Yadav का दर्द, वीडियो में बोले- भाई राजू बाहर आओ

Raju Srivastava, rajpal yadav: राजू श्रीवास्तव पर बोले राजपाल यादव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत कुछ ठीक नहीं है. हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनका ब्रेन काम नहीं कर रहा है. इसके अलावा ये भी दावा किया जा रहा है कि राजू का हार्ट भी ठीक से कंफ्शन नहीं कर पा रहा है. ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ गई है. परिवार के साथ-साथ फैंस भी उनकी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में राजू की हालत पर अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का रिएक्शन भी सामने आ गया है. उन्होंने एक इमोशनल वीडियो जारी कर बताया है कि वो राजू का किस कदर इंतजार कर रहे हैं.

राजपाल यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि 'भाई राजू श्रीवास्तव आप जल्दी से अच्छे हो जाइए. हम सब आपके लिए दुआ कर रहे हैं बेसब्री से आपका इंतजार कर रहे हैं'.

ये भी पढ़ें - 'राजू उठो, बस बहुत हुआ...'  बेहोश राजू श्रीवास्त से Big B ने ऐसा क्यों कहा? 

 

 

राजपाल ने आगे कहा कि 'आपका परिवार, आपका संसार और शुभचिंतक सब आपके लिए दुआ कर रहे हैं कि आप जल्दी से अच्छे होइए और बाहर आइए. ताकि हम सब लोग मिलकर एक-दूसरे के गले लगें. आप जीवन में पहले की तरह खुशहाल रहें और इसी तरीके से पूरी दुनिया का मनोरंजन करते हैं. लव यू ब्रदर. जल्दी से ठीक हो जाओ'.

ये भी पढ़ें- राजू श्रीवास्तव का ब्रेन नहीं कर रहा है काम, सुनील पाल हुए इमोशनल, बोले - प्रार्थना करें

वहीं राजपाल के इस वीडियो में राजू की सेहत के लिए उनकी चिंता साफ नजर आ रही है और राजपाल के इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए बताया है कि सभी राजू को जल्द से जल्द ठीक होकर बाहर आते हुए देखना चाहते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement