Advertisement

Rajeev Sen-Charu Asopa: पहले पब्लिक में हाईवोल्टेज ड्रामा अब प्यार में डूबा दिखा ये सेलेब्रिटी कपल, नई Photos ने फैंस को किया हैरान

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) और उनके पति राजीव सेन (Rajeev Sen) ने पब्लिकली लड़ाई-झगड़ा करने के बाद अचानक एक-दूसरे के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी हैं कि लोग देखकर हैरान रह गए हैं. कई लोगों ने तो राजीव और चारू की क्लास लगानी शुरू कर दी है.

Latest News
Rajeev Sen-Charu Asopa: पहले पब्लिक में हाईवोल्टेज ड्रामा अब प्यार में डूबा दिखा ये सेलेब्रिटी कपल, नई Photos ने फैंस को किया हैरान

Rajeev Sen, Charu Asopa: राजीव सेन, चारू असोपा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) ने जब से टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) से शादी की है तब से उनका रिश्ता किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहा है. उनके रिश्ते में कई बार दरार आने की खबरें आई हैं और इस बार तो नौबत तलाक तक पहुंच गई थी. राजीव ने पत्नी पर अपनी पहली शादी की बात छुपाने का आरोप लगाया था और चारू ने कहा था कि उनके पति बेवजह इनसिक्योर बने रहते हैं. वहीं, पब्लिकली झगड़ा करने के बाद हर बार की तरह इस बार भी चारू और राजीव फिर से एक हो गए हैं. दोनों की लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया और कई ट्रोल्स को भी न्यौता दे डाला है.

Rajeev Sen- Charu Asopa की फोटोज देखकर चौंके लोग

दरअसल, हाल ही में चारू असोपा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणेश चतुर्थी के मौके पर एक खास पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने परिवार की कई तस्वीरें भी साझा की हैं जिनमें चारू के साथ उनकी बेटी दिखाई दे रही है और बगल में उनके पति राजीव सेन भी बैठे हुए हैं. चारू और राजीव के साथ उनके घर में आए गणपति बप्पा भी दिखाई दे रेह हैं.

ये भी पढ़ें- Charu Asopa-Rajeev Sen Divorce: चारू ने पति से छुपाई पहली शादी वाली बात, 3 सालों से दे रही थीं धोखा?

शेयर कीं ऐसी तस्वीरें

 फोटोज में राजीव ने पीले रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है और चारू रेड बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं. फोटो में चारू ने मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और चूड़ियों के पूरा श्रंगार किया हुआ है. सामने आई तस्वीरों में अपनी बेटी के साथ राजीव और चारू किसी हैप्पी फैमिली की तरह पोज देते दिखाई दे रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रही चारू-राजीव की ये तस्वीरें-

ये भी पढ़ें- Sushmita Sen के भाई भाभी की शादी में मची उथल पुथल, जल्द लेंगे एक दूसरे से तलाक!

Charu ने दिया है ये हिंट

इस पोस्ट को शेयर करते हुए चारू ने कैप्शन में लिखा- 'गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं'. इस पोस्ट के जरिए चारू ने बिना कहे अपनी शादी की नई शुरुआत का ऐलान किया है. उन्होंने ये ऐलान विघ्नहर्ता की मौजूदगी में किया है और ऐसे में कई लोग दोनों को शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं लेकिन अपने इस हाईवोल्टेज ड्रामा की वजह से राजीव और चारू ट्रोल भी हो गए हैं. कई लोगों ने इस सेलेब्रिटी कपल को 'अजीब' बताया है तो किसी ने कह डाला है कि 'सारा ड्रामा पब्लिक को पागल बनाने के लिए था'.

शादी के बाद से ही मुश्किलें

बता दें कि चारू और राजीव ने साल 2019 में शादी की थी जिसके बाद बीते साल नवबंर महीने में दोनों की बेटी जियाना का जन्म हुआ था. शादी के बाद दोनों के बीच कई बार दरार आने की खबरें आईं लेकिन इस बार जब दोनों का झगड़ा हुआ तो दोनों ने पब्लिक के सामने आकर एक-दूजे पर जमकर आरोपबाजी की थी. इसके अलावा एक इंटरव्यू में चारू ने यहां तक कह दिया था कि 'अब हम दोनों के साथ आने का कोई चांस ही नहीं है कोई चमत्कार हो जाए तो अलग बात है'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement