Advertisement

राजा रघुवंशी और सोनम पर बनेगी फिल्म, टाइटल से लेकर स्क्रिप्ट हुई तैयार, शूटिंग डिटेल भी आई सामने

देश के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस पर अब फिल्म बनने वाली है. राजा का परिवार उनकी हनीमून हत्या पर एक फिल्म बनाने के लिए सहमत हो गया है.

Latest News
राजा रघुवंशी और सोनम पर बनेगी फिल्म, टाइटल से लेकर स्क्रिप्ट हुई तैयार, शूटिंग डिटेल भी आई सामने
Add DNA as a Preferred Source

मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या के मामले ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था. न्यूज चैनल से लेकर सोशल मीडिया और अखबारों में बस इसी केस की चर्चा थी. पुलिस जांच में पाया गया कि राजा रघुवंशी की हत्या उसी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने की थी. वो इस साजिश में अकेली नहीं थी बल्कि राज कुशवाहा के अलावा एक अन्य युवक भी इसमें उसके साथ था. अब खबर है कि राजा का परिवार इस मर्डर केस पर फिल्म बनाने को राजी हो गया है. इस फिल्म को लेकर कई डिटेल भी सामने आ गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसपी निम्बावत इस फिल्म का निर्देशन कर रही है. फिलहाल इस मूवी का टाइटल 'हनीमून इन शिलॉन्ग' है. कहानी राजा की मौत से जुड़ी घटनाओं, पुलिस जांच और उसके बाद हुई चौंकाने वाली गिरफ्तारियों पर केंद्रित होगी. इसमें राजा की पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा की गिरफ्तारी तक शामिल है.

पत्रकारों से बात करते हुए, राजा के भाई सचिन ने कहा कि परिवार ने इस उम्मीद में फिल्म के लिए हामी भरी कि इससे लोगों को यह समझने में मदद मिलेगी कि असल में क्या हुआ था. पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा 'हमने इस हत्याकांड पर बनने वाली फिल्म के लिए अपनी सहमति दे दी है. हमारा मानना है कि अगर हम अपने भाई की हत्या की कहानी को बड़े पर्दे पर नहीं लाएंगे, तो लोग यह नहीं जान पाएंगे कि कौन सही था और कौन गलत.'

फिल्म के डायरेक्टर एसपी निम्बावत ने बताया कि इसकी स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और इसकी ज्यादातर शूटिंग इंदौर में होगा. कुछ सीन मेघालय में भी फिल्माए जाएंगे. निम्बावत ने कहा 'इसकी 80 प्रतिशत शूटिंग इंदौर में और बाकी 20 प्रतिशत मेघालय में होगी.' फिलहाल इसके कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement