Advertisement

Raj Babbar के बेटे Prateik Babbar को तलाक के बाद फिर हुआ प्यार, जानें कौन है टैटू वाली गर्लफ्रेंड

Prateik Babbar ने खास अंदाज में अपने नए रिश्ते का ऐलान कर दिया है. उनकी गर्लफ्रेंड Priya Banerjee के बारे में हर कोई जानना चाहता है.

Latest News
Raj Babbar के बेटे Prateik Babbar को तलाक के बाद फिर हुआ प्यार, जानें कौन है टैटू वाली गर्लफ्रेंड

Prateik Babbar, Priya Banerjee: प्रतीक बब्बर, प्रिया बनर्जी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर (Raj Babbar) के बेटे प्रतीक बब्बर (Pratiek Babbar) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. प्रतीक ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है कि उन्हें एक बार फिर से प्यार हो गया है. उन्होंने ये ऐलान वैलेंटाइन्स डे के मौके पर बेहद खास अंदाज में किया है. उन्होंने गर्लफ्रेंड (Pratiek Babbar) का चेहरा तो नहीं दिखाया लेकिन एक स्पेशल टैटू बनवाकर प्यार करने वालों का दिन सेलीब्रेट किया है. हालांकि, उनकी ये टैटू वाली गर्लफ्रेंड कौन हैं, इसके बारे में डिटेल्स सामने आ गई है.

प्रतीक बब्बर ने वैलेंटाइन्स डे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने ये पोस्ट वैलेंटाइन्स डे के मौके पर किया है. इस पोस्ट में दो तस्वीरें है पहली फोटो में प्रतीक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड दिखाई दे रही हैं. दोनों ने कैमरे की तरफ पीठ करते हुए तस्वीर खिंचवाई है. दोनों के चेहरे तो नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन प्रतीक ने गर्लफ्रेंड को हाथों से थाम रखा है और इसे दोनों की खूबसूरत कैमिस्ट्री साफ झलक रही है.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed ने वैलेटाइन्स डे पर दिखाया रेड हॉट अवतार, लोग बोले इस साल सबसे सिजलिंग वीडियो

Prateik Babbar, Priya Banerjee

वहीं, दूसरी तस्वीर में दिख रहा है कि प्रतीक और उनकी गर्लफ्रेंड ने वैलेंटाइन्स डे पर टैटू बनवाकर एक- दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया है. दोनों ने ही 'P B' के साथ हार्ट और इनफिनिटी सिंबल का टैटू बनाया है. गर्लफ्रेंड ने ये टैटू अपनी गर्दन पर बनवाया है और प्रतीक ने अपनी उंगलियों पर ये टूटी रखा है. दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें- Valentine's Day पर Sukesh Chandrashekhar ने Jacqueline को भेजा खास मैसेज, जानें क्या कहा?

Prateik Babbar, Priya Banerjee

प्रतीक की ये टैटू वाली गर्लफ्रेंड और कोई नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी हैं. प्रिया साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्र्रेस हैं. प्रिया ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'किस' से की थी. इसके अलावा वो बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं. प्रिया, ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जज्बा' में भी दिखाई दी थीं.  बता दें कि प्रतीक ने 2020 में अपनी पत्नी सान्या सागर से तलाक लिया था. वहीं, तलाक के सालों बाद उनकी जिंदगी में प्यार लौट आया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement