Advertisement

Ajay Devgn की Raid 2 के लिए करना होगा इंतजार, 2025 तक खिसकी डेट, जानें कब देगी दस्तक

Ajay Devgn की फिल्म Raid 2 की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. पहले ये मूवी इसी साल दस्तक देने वाली थी पर अब ये 2025 तक के लिए टल गई है.

Latest News
Ajay Devgn की Raid 2 के लिए करना होगा इंतजार, 2025 तक खिसकी डेट, जानें कब देगी दस्तक

Raid 2: Ajay Devgn film 

Add DNA as a Preferred Source

अजय देनगन (Ajay Devgn) इंंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. इस साल उनकी मूवी औरों में कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी पर इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया. वहीं अब इस साल उनकी दूसरी फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) रिलीज होगी जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इन सबके बीच उनकी एक और मूवी की चर्चा तेजी से हो रही है. हम बात कर रहे हैं फिल्म रेड 2 (Raid 2) की जिसकी रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

साल 2028 में रेड ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे. उस समय फिल्म 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हो गई थी. अब मेकर्स करीब 6-7 साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं. ऐसे में अजय देवगन फिर एक बार इनकम टैक्स ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे. कुछ समय पहले फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ था पर अब इसे टाल दिया गया है. ये फिल्म अब इस साल नहीं बल्कि 2025 में रिलीज होगी.

तरन आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म का पोस्टर और नई रिलीज डेट शेयर कर दी है. पहले ये फिल्म इसी साल 15 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी पर अब ये 21 फरवरी 2025 तक के लिए खिसक गई है.


ये भी पढ़ें: Raid 2: ब्लैक मनी हो या टैक्स चोरी, सबका हिसाब लेने आ रहे हैं Ajay Devgn


रेड 2 में अजय देवगन आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में वापसी कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं जिन्होंने 2018 में आई रेड का भी डायरेक्शन किया था. माना जा रहा है कि इसे बड़े पैमाने पर मुंबई, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में शूट किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: 2024 का धमाका अभी बाकी है! फुल ऑन एक्शन वाली ये 8 फिल्में छापेंगी नोट


Singham Again से है Ajay Devgn को उम्मीद
सिंघम अगेन इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं. ये रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement