Advertisement

Raid 2 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की फिल्म ने संडे की शानदार कमाई, चार दिन में हुई 85 करोड़ के पार

Raid 2 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर फिल्म रेड 2 (Raid 2) ने चार दिनों में दुनिया भर में शानदार कलेक्शन कर लिया है.

Latest News
Raid 2 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की फिल्म ने संडे की शानदार कमाई, चार दिन में हुई 85 करोड़ के पार

Raid 2 

Add DNA as a Preferred Source

Raid 2 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर फिल्म रेड 2 (Raid 2) , 1 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की थी और चार दिनों तक मूवी ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी है.यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. तो चलिए एक नजर डालते हैं इसके रविवार कलेक्शन पर. 

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रविवार को भारत में 21.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. रेड 2 जैसे कि गुरुवार 1 मई को रिलीज हुई थी और इसने ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. शुक्रवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपये कमाए और शनिवार को रेड 2 ने 18 करोड़ रुपये कमा लिए. रविवार के कलेक्शन के साथ फिल्म का घरेलू कलेक्शन 70.50 करोड़ रुपये हो गया है.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म ने शनिवार को लगाई छलांग, तीन दिनों में हुई 50 करोड़ के पार

फिल्म ने दुनिया भर में कमाए इतने करोड़

वहीं, विदेशी कलेक्शन की बात करें तो दुनिया शनिवार तक फिल्म ने 63.75 करोड़ रुपये कमाए थे. रविवार के घरेलू कलेक्शन के बाद फिल्म का दुनिया भर में कलेक्शन 85 करोड़ तक पहुंच गया है. सोमवार तक रेड 2 आसानी से दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. यह फिल्म विक्की कौशल की छावा के बाद साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन जाएगी. 

ऑक्यूपेंसी की बात करें तो रविवार को रेड 2 की औसत ऑक्यूपेंसी 39.33% थी. सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 19.38% थी. दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 45.34% थी, और शाम के शो में ऑक्यूपेंसी 55.07% थी.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म की कमाई जारी, दूसरे दिन गिरावट के साथ कमाए इतने करोड़

रेड 2 में नजर आए ये कलाकार

रेड 2 फिल्म आयकर अधिकारी अमय पटनायक (अजय) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका तबादला भोज में हो जाता है, और उसके बाद वह, भ्रष्ट राजनेता दादाभाई (रितेश) के खिलाफ एक्शन लेता है. राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित, रेड 2, 2018 की रेड की सीक्वल है. फिल्म में वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, यशपाल शर्मा, रजत कपूर और बृजेंद्र काला भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म नानी की हिट - द थर्ड केस, सूर्या की रेट्रो और संजय दत्त की द भूतनी से टकराई थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement