Advertisement

Raid 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म की कमाई जारी, दूसरे दिन गिरावट के साथ कमाए इतने करोड़

Raid 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर पॉलिटिकल थ्रिलर रेड 2 (Raid 2) ने दूसरे दिन गिरावट के बाद भी अच्छा कलेक्शन किया है.

Latest News
Raid 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म की कमाई जारी, दूसरे दिन गिरावट के साथ कमाए इतने करोड़

Raid 2

Add DNA as a Preferred Source

Raid 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर पॉलिटिकल थ्रिलर रेड 2 (Raid 2) , 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. रेड 2 साल 2025 की दूसरी बड़ी हिट मानी जा रही है. वहीं, फिल्म ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया था और पहले दिन के मुकाबले में दूसरे दिन हल्की गिरावट के साथ भी अच्छी कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं रेड 2 के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर. 

दरअसल, सैकनिक्ल की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को रेड 2 ने सभी भाषाओं को मिलाकर 11.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. दूसरे दिन फिल्म ने गुरुवार के मुकाबले 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है. फिल्म ने गुरुवार को 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस तरह से मूवी ने दो दिनों में कुल 31 करोड़ की कमाई कर ली है. ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो रेड 2 ने 3 करोड़ रुपये कमाए है, जिससे इसने दुनिया भर में 34 करोड़ रुपये कमा लिए है.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर Ajay Devgn ने दी इन फिल्मों को मात, पहले दिन कमाए इतने करोड़

वीकेंड पर अच्छे कलेक्शन की उम्मीद

ऑक्यूपेंसी की बात करें तो शुक्रवार को रेड 2 की औसत ऑक्यूपेंसी 13.73 प्रतिशत थी, जिसमें से सुबह के शो में 7.13 प्रतिशत, दोपहर के शो में 16.08 प्रतिशत और शाम के शो में 17.99 प्रतिशत थी. वहीं, जिस तरह से रेड 2 को दर्शकों का रिस्पांस मिल रहा है, उस मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि यह वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करेगी और शनिवार तक यह भारत में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. इसके अलावा रविवार तक फिल्म के 70 करोड़ कलेक्शन होने की उम्मीद है. वहीं, सप्ताह के दिनों में यह कैसा परफॉर्म करेगी, यह देखना दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Review: क्या Ajay Devgn को टक्कर दे पाए Riteish Deshmukh, जानें इस पॉलिटिकल थ्रिलर में है कितना दम, पढ़े रिएक्शन

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि रेड 2 साल 2018 की रेड का सीक्वल है. इस फिल्म में वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल, यशपाल शर्मा, रजत कपूर और बिजेंद्र काला भी अहम भूमिका में है. रेड 2 की टक्कर साउथ स्टार नानी की फिल्म हिट द थर्ड केस, सूर्या की रेट्रो और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 से हो रही है. फिर भी रेड 2 अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है. इस तरह से छावा के बाद 2025 की ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म होगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement