बॉलीवुड
अजय देवगन (Ajay Devgn), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2( Raid 2) ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है.
Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन (Ajay Devgn), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2( Raid 2), 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. अजय देवगन की यह मूवी साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. जैसा कि मूवी महाराष्ट्र के मजदूर दिवस पर रिलीज की गई थी, तो इससे उसे काफी फायदा भी पहुंचा है. तो चलिए एक नजर डालते हैं रेड 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन पर.
राज कुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी रेड 2 ने सैकनिल्क के मुताबिक अपने ओपनिंग डे पर सभी भाषाओं में 18.4 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि रेड 2 छावा से पीछे है. विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी. रेड 2 ने अपनी पिछली किस्त से बेहतर ओपनिंग की है. फ्रेंचाइजी की पहली किस्त रेड 2018 में रिलीज हुई थी और इसने 10.04 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. वहीं, अजय देवगन ने अक्षय कुमार की स्काई फोर्स, जिसने अपने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था और सनी देओल की जाट ने 9.50 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 को लेकर Ajay Devgn ने दिया बड़ा अपडेट, शेयर की ‘आदि-मानव’ संग फोटो
रेड 2 की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 31.18 प्रतिशत रही है. सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 21.23 प्रतिशत रही. दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 35.76 प्रतिशत रही और शाम को 38.45 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही. रेड को इस हफ्ते की दूसरी नई रिलीज से भी कड़ी टक्कर मिली है, जिसमें हिंदी फिल्म द भूतनी, नानी स्टारर तेलुगु फिल्म हिट द थर्ड केस और सूर्या स्टारर तमिल फिल्म रेट्रो शामिल है. पिछली रिलीज केसरी चैप्टर 2 और जाट भी रेड 2 की रिलीज के कारण प्रभावित हुई है.
बता दे कि रेड 2 में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर, और सौरभ शुक्ला, अमित सियाल, बिजेंद्र काला और यशपाल शर्मा भी नजर आए हैं. रेड 2 ने जैसा की अच्छी शुरुआत की है, वैसे ही वीकेंड पर इसके बेहतर कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से